Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 December : LS College और देश के अग्रणी कोचिंग प्रदान करने वाली कंपनी फिजिक्सवाला के संयुक्त तत्वावधान में ” चर्चाएं तैयारी से अधिकारी तक ” विषय पर सेमिनार आयोजित की गई.

LS College सेमिनार

कॉलेज सभागार में आयोजित इस सेमिनार में अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा ये सेमिनार बीपीएससी की तैयारी के लिए छात्रों को मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है. उन्होंने कहा की ये इस तरह को प्रतियोगिता परीक्षा में टैलेंट से अधिक दृढ़ परिश्रम और समर्पण के साथ तैयारी की जरूरत होती है. यूपीएससी और बीपीएससी जैसी प्रतियोगिताओ में सफ़लता पूर्ण समर्पण के साथ कड़ी मेहनत पर निर्भर करती है. किसी भी तरह का भटकाव लक्ष्य प्राप्ति में सबसे बड़ी बाधा है. उन्होंने कहा की 6 वर्षो तक बीपीएससी सदस्य के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने पाया की सामान्य बच्चे भी अपनी मेहनत, लगन और उचित मार्गदर्शन से क्वालीफाई कर लेते है.

LS College और देश के अग्रणी कोचिंग प्रदान करने वाली कंपनी फिजिक्सवाला के संयुक्त तत्वावधान में " चर्चाएं तैयारी से अधिकारी तक " विषय पर सेमिनार आयोजित की गई.
LS College और देश के अग्रणी कोचिंग प्रदान करने वाली कंपनी फिजिक्सवाला के संयुक्त तत्वावधान में ” चर्चाएं तैयारी से अधिकारी तक ” विषय पर सेमिनार आयोजित की गई.

सीनियर मेंटर डॉ हिमांशु कुमार राय और अंशुमान आर्यन ने छात्रों को तैयारी के तकनीकी पहलुओं पर मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि एक लक्ष्य पर टिके रहने पर सफलता की संभावना बहुत ज्यादा रहती है. फिजिक्सवाला के एकेडमिक हेड श्री राकेश पांडे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की फिजिक्सवाला का मुख्य उद्देश्य ही समाज के सभी वर्गों के छात्रों के लिए स्तरीय कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाना है.

Advertisements
LS College सेवानिवृत हो रहे भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो गोपालजी को स्मृति चिह्न और शॉल देकर प्राचार्य प्रो राय और फिजिक्सवाला के अधिकारियों ने सम्मानित भी किया.
LS College सेवानिवृत हो रहे भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो गोपालजी को स्मृति चिह्न और शॉल देकर प्राचार्य प्रो राय और फिजिक्सवाला के अधिकारियों ने सम्मानित भी किया.

मौके पर इसी माह सेवानिवृत हो रहे भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो गोपालजी को स्मृति चिह्न और शॉल देकर प्राचार्य प्रो राय और फिजिक्सवाला के अधिकारियों ने सम्मानित भी किया.

मौके पर डॉ संजय सिन्हा, डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार, गौरव कुमार, इस्तेखार आलम सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.