Headlines

MDDM College में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

MDDM College में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम MDDM College में आत्महत्या रोकथाम दिवस पर तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम
Advertisements

Muzaffarpur 8 September : MDDM College, मुजफ्फरपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा 08 से 10 सितंबर 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें पोस्टर प्रतियोगिता, नाटक, जागरूकता रैली, संवाद सत्र और विशेषज्ञ व्याख्यान के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक संतुलन पर जागरूकता फैलाई जाएगी।

MDDM College में आत्महत्या रोकथाम दिवस

MDDM College में आत्महत्या रोकथाम दिवस

महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 08/09/25 से 10/09/25 तक आयोजित किया जा रहा है। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस हर वर्ष 10 सितंबर को मनाया जाता है।

SKJ Law College

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर अलका जायसवाल ने कहा कि मनोविज्ञान की छात्राओं का प्राथमिक दायित्व है कि वो समाज में संतुलन बनाने की तरफ अग्रसर रहे और हमेशा ऐसे कार्य करें जिससे जीवन सरल और सुगम हो सके। कार्यक्रम के प्रथम दिन पोस्टर प्रतियोगिता और नाटक के द्वारा छात्राओं द्वारा जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर विनीता झा, प्रोफेसर कुमारी सरोज और डॉ प्रांजलि की उपस्थिति रही।

MDDM College

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनन्या मुखर्जी , द्वितीय स्थान पर कोमल राज और रजनी कुमारी और तृतीय स्थान पर शिवानी और अदिति संयुक्त रूप से चयनित हुई।कार्यक्रम के दूसरे दिन जागरूकता रैली और संवाद सत्र का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तीसरे दिन आत्महत्या रोकथाम और जागरूकता पर विशिष्ट अतिथियों के द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर निशि कांति के द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम के आयोजन में डॉ अनुराधा सिंह, डॉ देवाश्रुति घोष, डॉ मीनाक्षी, डॉ संगीता, डॉ कुमारी आभारानी और डॉ प्रिया की मुख्य भूमिका रही।

MDDM College