Headlines

Mera Yuva Bharat : युवा मंडल विकास अभियान के तहत मुसहरी में नए युवा क्लबों का गठन, पुराने क्लबों का पुनर्गठन

Mera Yuva Bharat : युवा मंडल विकास अभियान के तहत मुसहरी में नए युवा क्लबों का गठन, पुराने क्लबों का पुनर्गठन Mera Yuva Bharat : युवा मंडल विकास अभियान के तहत मुसहरी में नए युवा क्लबों का गठन, पुराने क्लबों का पुनर्गठन
Advertisements

Muzaffarpur 16 March : Mera Yuva Bharat और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा मंडल विकास अभियान के तहत मुसहरी, मरवन और कुढ़नी प्रखंडों में युवाओं को संगठित करने के लिए नए युवा क्लबों का गठन और पुराने क्लबों का पुनर्गठन किया गया। कन्हौली में स्वतंत्रता सेनानी नन्नू लाल यूथ क्लब का पुनर्गठन तथा चौसिमा गांव में युवती मंडल का गठन किया गया।

Mera Yuva Bharat

मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के युवा मंडल विकास अभियान के अंतर्गत मुसहरी, मरवन एवं कुढ़नी प्रखंडों में युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से नए युवा क्लबों का गठन तथा पुराने क्लबों का पुनर्गठन किया गया। इस अभियान के तहत क्लस्टर स्तर पर युवाओं को जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें नेतृत्व, कौशल विकास, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के अवसर मिलेंगे।

Mera Yuva Bharat : युवा मंडल विकास अभियान के तहत मुसहरी में नए युवा क्लबों का गठन, पुराने क्लबों का पुनर्गठन
Mera Yuva Bharat : युवा मंडल विकास अभियान के तहत मुसहरी में नए युवा क्लबों का गठन, पुराने क्लबों का पुनर्गठन
Mera Yuva Bharat : युवा मंडल विकास अभियान के तहत मुसहरी में नए युवा क्लबों का गठन, पुराने क्लबों का पुनर्गठन
Mera Yuva Bharat : युवा मंडल विकास अभियान के तहत मुसहरी में नए युवा क्लबों का गठन, पुराने क्लबों का पुनर्गठन

इसी क्रम में मुसहरी प्रखंड के खादी भंडार कैम्पस, कन्हौली में स्वतंत्रता सेनानी नन्नू लाल यूथ क्लब का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से क्लब के अध्यक्ष के रूप में शुभम रानी, सचिव कृष्णा कुमार तथा कोषाध्यक्ष मो. अरशक का चयन किया गया।
वहीं मुसहरी प्रखंड की मधुबनी पंचायत के चौसिमा गांव में एक नए युवती मंडल का गठन किया गया।

Mera Yuva Bharat : युवा मंडल विकास अभियान के तहत मुसहरी में नए युवा क्लबों का गठन, पुराने क्लबों का पुनर्गठन
Mera Yuva Bharat : युवा मंडल विकास अभियान के तहत मुसहरी में नए युवा क्लबों का गठन, पुराने क्लबों का पुनर्गठन

आम बैठक में सर्वसम्मति से मंडल का नाम चौसिमा युवती मंडल रखा गया। बैठक की अध्यक्षता गांव की मुखिया निर्मला देवी ने की। सर्वसम्मति से वर्षा कुमारी को अध्यक्ष, अंशु कुमारी को सचिव तथा शिवानी कुमारी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

यह गठन और पुनर्गठन युवा मंडल विकास अभियान के अंतर्गत चंदन कुमार एवं अंशु कुमारी की टीम द्वारा किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ते हुए समाज और देश के सकारात्मक परिवर्तन में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *