Headlines

Muzaffarpur City News : मिठनपुरा की मदनानी गली नारकीय स्थिति में

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 5 September : मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा की मदनानी गली एक समय में सबसे चर्चित और पसंदीदा गलियों में से हुआ करता था. मदनानी गली की स्थिति आप देखेंगे तो किसी भी झुग्गी झोपड़ी वाली बस्ती से भी बुरी स्थिति में है. मिठनपुरा के मदनानी गली में पिछले कई महीनों से जलजमाव है. नालों का जुड़ाव सही तरीके से नहीं होने पर और जब से मिठनपुरा से पानी टंकी का मुख्य सड़क बना है तब से इन गलियों में बरसात के पानी के साथ-साथ नाली का पानी नहीं निकलता है. मोहल्ले के लोग नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं.

Service Regularization
Mithanpura Madnani Gali before rain

गली के रणधीर सिंह बताते हैं कि सड़क पर पानी रहने से गुजरना मुश्किल हो गया है और ज्यादा दिनों से पानी के जमाव से सांप बिच्छू और अन्य बीमारियों का खतरा उत्पन्न है. रंजन कुमार बताते हैं कि गले की स्थिति नारकीय है. जब मोहल्ले वासी नाराज होते हैं तो वह निगम के लोग पंपिंग सेट लेकर आते हैं. कई बार मोहल्ले के लोगों ने नगर विधायक और नगर निगम को शिकायत की पर कोई उपाय नहीं निकल पाया है.

सड़कों के ढालकर बनाए जाने से और उन दोनों सड़क के बीचो बीच कोई नाला दोनों पार नहीं होता है जिससे पानी का जमाव एक तरफ ही हो जाता है एक मोहल्ले में. मिठनपुरा से पानी टंकी ढालकर बनाई गई. फिर पानी टंकी से चर्च रोड बना दिया गया. दोनों तरफ से बांध का काम करता है यह सड़क. इस मोहल्ले के बरसात का पानी बेला होकर निकल जाया करता था पर बेला आद्योगिक में जलजमाव रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *