Headlines

आदित्य और राजू की बदौलत नरौली सुपर किंग जिला टी 20 चैम्पियन  

Shaheed Diwas
Advertisements

मुजफ्फरपुर । जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जिला टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब नरौली सुपर किंग ने जीता । शुक्रवार को खेल प्रतियोगिता के फाइनल में उसने यूथ क्रिकेट एकेडमी को 39 रनों से पराजित किया।

Shaheed Diwas

सर्वश्रेष्ठ  बल्लेबाज चुनें गये विजेता टीम के आदित्य  दुबे नाबाद 92 रन की पाली के लिए मैन ऑफ द फाइनल चुना गया।

Shaheed Diwas

राजू चार विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ चुनें गये।  उपविजेता रहे यूथ एकेडमी के अल्तमस को पूरी प्रतियोगिता में धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उसे संजय शर्मा ट्राफी दिया गया।

Shaheed Diwas

विजेता  और उप विजेता टीम को  मुजफ्फरपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव उदय शंकर प्रसाद और वीआईपी के नेता अमर पासवान , प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद और सरपंच मालती देवी ने ट्रॉफी प्रदान किया क्रमशः पंकज मेमोरियल, नीलेश मेमोरियल ट्रॉफी प्रदान किया ।

Shaheed Diwas

मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष उत्पल रंजन उपाध्यक्ष विनोद कुमार ,सचिव मनोज कुमार और कोषाध्यक्ष नुंदन सिंह  उपस्थित थे ।

Shaheed Diwas

मुसहरी के ईटीसी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नरौली सुपर किंग की टीम ने छह  विकेट खोकर 20 ओवर में 156 रनों का योग खड़ा किया। आदित्य दुबे ने दस ओवर में 48 बना कर संकट से जूझ रही टीम को न सिर्फ उबारा बल्कि  बेहतर स्कोर खड़ा करने में मदद की।

Shaheed Diwas

उसने 67 गेंदों पर 10 चौका एवं पांच छक्के की मदद से नाबाद 92 रन बनाए। युवराज ने 27 और अरुण ने 11 रनों का योगदान दिया। यूथ एकेडमी के बसंत ,साहिल ,राकेश और बिट्टू ने एक-एक विकेट झटके । दो खिलाड़ी रन आउट हुआ। जवाब में अल्तमस और राजन ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई ।

Shaheed Diwas

लेकिन स्पिनर के मोर्चा  थामते ही यूथ अकेडमी के खिलाड़ी दबाव में आ गए और 19 . 3 ओवर में 117 रन बनाकर आउट हो गये।  अल्तमस 27 बिट्टू 23 राजन 21 और अमित ने 19 रनों का योगदान दिया ।नरौली सुपर किंग के राजू ने 4 ओवर में 4 रन देकर चार विकेट झटके।

Shaheed Diwas

करण दुबे को दो तथा कप्तान दीपेश एवं हरिओम ने एक-एक सफलता हाथ लगी। मौके पर आगत अतिथियों का उदय शंकर पासवान ने स्वागत किया।

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

#muzaffarpur #cricket #muzaffarpurcricket