Headlines

Crime News मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में प्रेम प्रसंग में हत्या

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 4 October : मुजफ्फरपुर में कुढ़नी थाना के गहरुआ रामपुर में एक दवा दुकान में काम करने वाले 35 वर्षीय युवक की हत्या बीती रात कर दी गई. घटना की जानकारी मंगलवार को आसपास के लोगों को मिली. ग्रामीण जब घर में प्रवेश किए तो चारों तरफ खून पसरा था और चौकी पर 35 वर्षीय संजय झा मृत पाए गए. मृतक के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक दवा दुकान में काम करते थे. आशंका है कल बीती रात उनकी हत्या गला काटकर कर दी गई.

Service Regularization

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि उनकी पत्नी का पड़ोसी से अवैध संबंध था इसकी जानकारी मृतक को लग गई थी. इससे पहले मृतक से इन सब लोगों ने रुपए उधर लिए थे. आशंका है सोते समय किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है. कुढ़नी थाना प्रभारी ने शक के आधार पर पड़ोसी भाई और मृतक के पत्नी को हिरासत में लिया है और जांच चल कर रही है.

फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है और जांच पड़ताल आगे बढ़ेगी. कुढ़नी थाना ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,

#kudhni #crime #crimenws

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *