Headlines

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में एक और सड़क दुर्घटना में महिला समेत मासूम की मौत.

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 24 May : मुजफ्फरपुर में एक और सड़क दुर्घटना में महिला समेत मासूम की मौत. मुजफ्फरपुर के सदर थाना के दिघरा गांव के समीप नेशनल हाईवे 28 पर एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार दो महिला और एक बच्चे को टक्कर मारी. इस दुर्घटना में 6 महीने की बच्ची और उसकी नानी की मौत हो गई बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पिछले 10 दिनों में यह तीसरी दुर्घटना है सदर थाना के दिघरा में.


दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए सड़क को जाम कर दिया और लोगों की भी जुड़ गई. स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ भी लिया. सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच छानबीन में जुट गई. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. दीघरा पुल के समीप बरसों से दुर्घटनाएं होते आ रही है. कम से हर महीने 10 से ज्यादा मौत होती है. इस जगह पर. इस जगह पर हुई है छोटी सी पुलिया है नहर पर. बरसों से सुनते आया हूं इस जगह पर दुर्घटनाएं होती रही है.

Service Regularization


आज सुबह तान्या पातेपुर एग्रीकल्चर कॉलेज में काम करनेवाली तान्या अपनी मां सिमरन और 6 महीने के बच्चे के साथ स्कूटी से मुजफ्फरपुर की तरफ आ रही थी और तेज रफ्तार ट्रक ने दिया पुल के समीप कुचल दिया.

मुजफ्फरपुर के अधिक दुर्घटओं वाले रास्ते


दिघरा पूल,अहियापुर,दरभंगा फोर लेन,सादतपुर मोर और चांदनी चौक सबसे दुर्घटना होने वाले इलाके हैं मुजफ्फरपुर के.वैसे रफ़्तार पे लगाम लगाने से ,मोबाइल का इस्तेमाल गाड़ी चलते समय नहीं करने से ही दुर्घटनाओं पर लगाम लगाए जा सकते हैं.वाहनों की बढ़ती संख्या बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण भी दुर्घटना के कारण हैं.

Service Regularization

दुर्घटना रोकने के क्या उपाय हो सकते?

सबसे अहम् बात ड्राइविंग लाइसेंस बिना ट्रायल और दलालों के माधयम से बनना अभी भी बंद नहीं हुआ है.दो चक्को से लेकर बड़ी गाड़ियों के चलाने की शिक्षा देनेवाला कोई प्रशिक्षण केंद्र नहीं है जहाँ कुछ खास घंटों की ट्रेनिंग लेना अनिवार्य करना चाहिए.ट्रेनिगं प्रैक्टिकल और क्लासरूम दोनों होने चाहिए.

Service Regularization

#Accident #Muzaffarpurnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *