www.goltoo.in

Muzaffarpur News : खबरा मुजफ्फरपुर में कार एक्सेसरीज दुकानदार का सिर फोड़ा और लूटपाट की

July 31, 2022 | by Goltoo

BeFunky-collage – 2022-07-31T112646.863

यह लोग पैसे देने में आनाकानी करते हैं और धौंस भी दिखाते हैं , तो चले गए फिर दोबारा लौट कर आए कई लोगों के साथ और दुकान में घुसकर मारपीट की

Muzaffarpur 31 July : खबरा मुजफ्फरपुर में कार एक्सेसरीज दुकानदार का सिर फोड़ा और लूटपाट की. मुजफ्फरपुर के खबरा नेशनल हाईवे 28 के किनारे मुजफ्फरपुर के कार एक्सेसरीज दुकान मालिक का मारपीट कर सिर फोड़ दिया और दिनदहाड़े ₹1.5 लाख भी लूट लिए . दुकान मालिक इंद्रजीत तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुछ यह ग्राहक आता था और काम के बाद पैसे देने में आनाकानी करते थे और दबंगई दिखाते थे. शनिवार भी आए तो मना कर दिया सर्विसिंग से तो गुस्साते हुए चले गए , कुछ देर बाद लौट कर के आए कुछ लोगों के साथ लाठी-डंडों के साथ से दुकान में घुसकर मारपीट की और सिर फोड़ दिया. दुकान से नगदी ₹1.5लाख भी लेकर भागने में सफल हो गए.

दुकानदार इंद्रजीत को बचाने में उसके भाई भी घायल हो गए. शनिवार शाम की घटना है. सदर थाना के खबर स्थित एक स्कूल के समीप के दुकानदार इंद्रजीत तिवारी ने बताया कि यह लोग पहले भी आते थे कल भी आए तो उन्होंने मना कर दिया था क्योंकि यह लोग पैसे देने में आनाकानी करते हैं और धौंस भी दिखाते हैं , तो चले गए फिर दोबारा लौट कर आए कई लोगों के साथ और दुकान में घुसकर मारपीट की. दुकानदार इंद्रजीत तिवारी का इलाज अस्पताल में चल रहा है सदर थाना में उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई है. पुलिस छानबीन कर रही है.

#Muzaffarpurnews #Muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all