Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 March : महाशिवरात्रि पर्व मंगलवार को शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई. राम भजन आश्रम गोला रोड मुजफ्फरपुर में स्थित है. दोपहर में शिव की बारात निकली. बारात में 51 झांकियां थी जिसमें अनेकों प्रकार की झांकियां निकली थी. जिस पर थे.पार्वती शिव हिमालय पर बैठे शिव नटराज के रूप में शिव,देवी देवताओं के वेश में, भूत बेताल, सभी के वेश में कलाकार शामिल थे.

Photo Credit Deepak
Photo Credit Deepak
Photo Credit Deepak
Photo Credit Deepak
Photo Credit Deepak

बारात निकलने के पूर्व राम भजन आश्रम में शिव आरती की गई, इसमें डीएम प्रणव कुमार, सांसद अजय निषाद ,सांसद वीणा देवी, बीजेपी नेत्री बेबी कुमारी और आरबीबीएम की प्राचार्य डॉ ममता रानी , मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए.

बारात निकलने के पूर्व राम भजन आश्रम में शिव आरती की गई, Photo Credit Deepak

बारात देखने के लिए शहर में लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी थी. सड़क के दोनों तरफ काफी संख्या में लोग खड़े थे .इसके अलावा छतों पर भी लोग बारात के दर्शन के लिए मौजूद रहे. बारात में भूत बेताल की टोली भी थी जो बारात के आगे और बीच-बीच में भी चल रही थी. बैंड बाजों का भी एक रेला लगा हुआ था. शहर के नामी बैंड बाजे हमेशा की तरह इस बार भी शामिल थे.

Advertisements
Photo Credit Deepak
Photo Credit Deepak

कलमबाग चौक गन्नीपुर स्थित भैरव मंदिर से भी शोभायात्रा निकली. इसमें 18 झांकियां शामिल थी. शिव की बारात कलमबाग चौक, अघोरिया चौक, मुक्तिनाथ मंदिर, रामदयालु ,दामू चौक, मझौलिया रोड से छाता चौक होते हुए वैष्णो देवी मंदिर परिसर वापस पहुंची .शोभा यात्रा पंडित अम्बरीष कुमार शर्मा के देख रेख में संपन्न हुई.

महाशिवरात्रि के अवसर पर रेणु फाउंडेशन व वैशाली परिवार की तरफ से रबिन्द्र सिंह के आवास पर एक कार्यक्रम रखा गया था कार्यक्रम शाम सात बजे से शुरू हुआ और सुबह चार बजे तक चला, जिसमें श्रोता पूरी रात झूमते रहे। उद्घाटन वाराणसी से आए प्रसिद्ध शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पोता प्रसिद्ध शहनाई वादक फतेह अली खान ने किया। इस अवसर पर शहर के पत्रकारों को सम्मानित किया गया..इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा,विधायक विजेंद्र चौधरी,भाजपा अध्यक्ष रंजन कुमार,पूर्व विधायक बेबी कुमारी आदि गण्यमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

#MuzaffarpueNews #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.