Headlines

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर नगर निगम के 5 साल का कार्यकाल पूरा

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 10 June : मुजफ्फरपुर नगर निगम सरकार के 5 साल का कार्यकाल पूरा हो गया. कार्यकाल के अंतिम दिन निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि साथ-साथ नजर आए. पिछले कुछ महीनों से कई मुद्दों पर गर्माहट बरकरार थी पर कल अंतिम दिन सभी ने एक दूसरे के साथ गिले-शिकवे भुलाकर मुलाकात की और विदाई दी.

कल कंपनी बाग स्थित नगर भवन में निगम अधिकारी और जनप्रतिनिधि एकत्रित दिखे. विदाई समारोह में मेयर राकेश कुमार पिंटू भावुक होकर कहते नजर आए फिर से लौट कर जरूर आएंगे क्योंकि शहर के विकास के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए जो फिल्म तैयार करनी थी उसका असली पिक्चर अभी बाकी है.

Shaheed Diwas
मेयर राकेश कुमार पिंटू

उप मेयर मान मर्दन शुक्ला ने कहा कि कार्यकाल की शुरुआत उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ कर किया था सफलता भी मिली इसी का नतीजा है 5 साल का कार्यकाल विकास योजनाओं में कोई घोटाला नजर सामने नहीं आया.

Shaheed Diwas

इस मौके पर 10 पार्षद ही मौजूद थे. वार्ड नंबर 10 के अभिमन्यु चौहान, 11 के पार्षद प्रमिला देवी 12 के पार्षद शहनाज खातून 20 के पार्षद संजय केजरीवाल, 21 के पार्षद के पी पप्पू, 25 के पार्षद संतोष महाराज, 30 की सुरभि, 32 की गीता देवी,47 की गीता देवी उपस्थिति थी.

#Muzaffarpurnews