Muzaffarpur 6 January: पैरा गेम्स एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर एवं जिला पी. डब्ल्यू. डी. संघ के संयुक्त तत्वावधान में अरुणादित्य ट्रस्ट एवं पेफी मुजफ्फरपुर-बिहार चैप्टर के सहयोग से दिनांक: 08-01-2023 को लंगट सिंह महाविद्यालय के खेल मैदान में जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा I



Rewa Plane Crash : सीनियर पायलट की मौत, ट्रेनी पायलट गंभीर, मंदिर के गुंबद से टकराया – GoltooNews https://t.co/1WFDP7mswY #planecrash #RewaPlaneCrash
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 6, 2023
प्रतियोगिता में 16 प्रखंड के पैरा एथलीट हिस्सा लेंगे I संघ के सचिव कुमार आदित्य ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला-पुरुष वर्ग के टी/एफ 11-13(दृष्टि बाधित), टी/एफ 20 (मंद बुद्धी), टी/एफ 31-38, टी/एफ 40-41(बौना), टी/एफ 42-47, टी/एफ 51-57, टी/एफ 61-64 केटेगरी में ट्रैक एंड फील्ड के विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा जो निम्नलिखित हैं:
दौड़ स्पर्धा- 100 मी., 200 मी., 400 मी., 800 मी., 1500 मी. दौड़, कूद स्पर्धा- ऊँची कूद, लंबी कूद प्रक्षेपण स्पर्धा- शॉट पुट, चक्का फेंक, क्लब थ्रो, भाला प्रक्षेपण I

संघ के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 21-23 जनवरी 2023 को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे I समस्त जानकारी पी. डब्ल्यू. डी. संघ के राज्य समन्वयक लालू तुरहा ने दी I
#paragames #muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।