New Delhi 25 February : उच्च शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रो. (डॉ.) मनेन्द्र कुमार को ‘International Achievers Award – दिल्ली एडिशन 2026’ के अंतर्गत लाइफटाइम अचीवमेंट इन हायर एजुकेशन श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। समारोह 11 अप्रैल 2026 को गुरुग्राम के लेमन ट्री होटल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में आयोजित होगा।
प्रो. (डॉ.) मनेन्द्र कुमार को ‘International Achievers Award – दिल्ली एडिशन 2026’
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालीन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रो. (डॉ.) मनेन्द्र कुमार को प्रतिष्ठित ‘International Achievers Award – दिल्ली एडिशन 2026’ प्रदान किए जाने का चयन किया गया है। उन्हें यह सम्मान “लाइफटाइम अचीवमेंट इन हायर एजुकेशन” श्रेणी के अंतर्गत दिया जाएगा।
इंटरनेशनल अचीवर्स अवॉर्ड – दिल्ली एडिशन की आयोजन समिति द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, एक सुव्यवस्थित चयन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया के पश्चात प्रो. (डॉ.) मनेन्द्र कुमार का नाम इस सम्मान के लिए अंतिम रूप से चुना गया है। यह चयन उच्च शिक्षा, अकादमिक नेतृत्व, अनुसंधान तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान की मान्यता है।

यह भव्य सम्मान समारोह 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन लेमन ट्री होटल, गुरुग्राम (हरियाणा) में किया जाएगा। इस अवसर पर भारत सरकार के माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
Muzaffarpur के प्रो. मनेंद्र कुमार का Smart Insect Control System आविष्कार प्रकाशित, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि https://t.co/RFxzR0Ht9n #patent @brabu_ac_in pic.twitter.com/y4Sy3lCdkH
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 24, 2026
प्रो. (डॉ.) मनेन्द्र कुमार का शैक्षणिक एवं बौद्धिक योगदान देश-विदेश में प्रशंसित रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों, नवाचारों तथा मार्गदर्शन से असंख्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रेरणा मिली है। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत कार्यों की सराहना है, बल्कि भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली के सुदृढ़ीकरण में उनके योगदान की भी औपचारिक स्वीकृति है।
इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने प्रो. (डॉ.) मनेन्द्र कुमार को हार्दिक बधाइयाँ दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।