Headlines

R.D.S. College Muzaffarpur इतिहास विभाग में फेयरवेल

R.D.S. College Muzaffarpur R.D.S. College Muzaffarpur
Advertisements

Muzaffarpur 13 January : R.D.S. College Muzaffarpur आरडीएस कॉलेज के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में आयोजित चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के फेयरवेल में विभागाध्यक्ष डॉ कहकशां ने कहा कि छात्र अध्यापकों के प्रयास का प्रतिबिंब होते हैं। छात्रों के भविष्य को आकार देने और निर्माण करने में दोनों की ही समान भागीदारी की आवश्यकता होती है। छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि विभाग ने अच्छे अध्यापन के साथ-साथ उनके चरित्र निर्माण पर बल दिया है।

छात्र अध्यापकों के प्रयास का प्रतिबिंब होते हैं-डॉ कहकशां

R.D.S. College Muzaffarpur चतुर्थ सेमेस्टर फेयरवेल

वरिष्ठ अध्यापक डॉ संजय कुमार सुमन ने कहा कि पूरा विभाग छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए हमेशा आगे रहेगा। जब भी आवश्यकता पड़ेगी, विभाग के सभी शिक्षक उनका मार्गदर्शन करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने बताया कि विश्वास, साहस, धैर्य और कठिन परिश्रम ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।

Service Regularization
R.D.S. College Muzaffarpur इतिहास विभाग में फेयरवेल

प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि छात्र समाज की बौद्धिक पूंजी होते हैं। विभाग के शिक्षकों ने बड़ी ही मुस्तैदी से छात्रों को सही दिशा निर्देश देने का काम किया है। निश्चित रूप से इतिहास विभाग के छात्र देश स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। पूरा कॉलेज उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Service Regularization

छात्र-छात्राओं ने भी अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों ने अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर बल दिया। नैतिक मूल्यों को हमारे जीवन में आत्मसात करने का गुण हमारे शिक्षकों की ही देन है। शिक्षकों ने बताया कि कड़ी मेहनत और पक्के इरादे से ही सफलता मिलती है।

R.D.S. College Muzaffarpur इतिहास विभाग में  फेयरवेल
R.D.S. College Muzaffarpur इतिहास विभाग में फेयरवेल Jhijhia Dance


*इस अवसर पर श्रेया, पूजा और सुनिधि ने झिझिया नृत्य की प्रस्तुति कर सबों का मन मोह लिया।
*कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई जिसमें श्रावणी और सुनिधि ने अच्छी प्रस्तुति की।
*छात्र-छात्राओं में साक्षी, नितेश, प्रखर प्रज्ञा, विक्रांत, सोनू गोस्वामी, गुंजा, श्रेया, श्रावणी, सुनिधि और पूजा ने अपने अनुभव को साझा किया।


मौके पर विभाग की अध्यक्षा डॉ कहकशां, डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ एम एन रिजवी, डॉ अनुपम, डॉ अजमत अली, डॉ ललित किशोर, डॉ मनीष कुमार शर्मा, डॉ राजीव कुमार, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ आयशा जमाल, डॉ तूलिका, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ हसन रजा, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ गणेश कुमार शर्मा,सुश्री निधि,तिवारी जी एवं इंदल कुमार उपस्थित रहे।

#rdscollege #Muzaffarpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *