Headlines

Ravi Mehat Memorial Football : रैम्बो फुटबॉल क्लब की जीत, सुरेश अचल क्लब को वॉकओवर

Ravi Mehat Memorial Football League Ravi Mehat Memorial Football League
Advertisements

Muzaffarpur 25 February : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 25 फरवरी 2026 को खेले गए Ravi Mehat Memorial Football League लीग में रैम्बो फुटबॉल क्लब ने पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया, जबकि एमआईटी हॉस्टल टीम के अनुपस्थित रहने पर सुरेश अचल सुपर सॉकर क्लब को वॉकओवर से जीत मिली।

Ravi Mehat Memorial Football League

आज दिनांक 25 फरवरी 26 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehat Memorial Football League प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले जाने थे।दूसरे मैच में रैम्बो फुटबॉल क्लब ने पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर दिया।

पहला मैच एम आई टी हॉस्टल फुटबॉल टीम बनाम सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब के बीच होना था लेकिन एम आई टी हॉस्टल फुटबॉल क्लब की टीम ग्राउंड में खेलने के लिए उपस्थित नहीं होने के कारण सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब को वॉक ओवर का लाभ देते हुए जीत का पूर्ण अंक दिया गया।

Ravi Mehat Memorial Football League
Ravi Mehat Memorial Football League

रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत आज का दूसरा
मैच रैम्बो फुटबॉल क्लब मुजफ्फरपुर बनाम पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।आज के मैच का शुभारंभ सुनील कुमार सिंह कार्यकारी सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ ने मुहम्मद सलाउद्दीन , पंकज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

खेल के प्रारंभ से ही दोनों टीमों के बीच मैच काफी तेज़ और संघर्षपूर्ण रहा लेकिन दोनों ही टीम गोल करने में असफल रहे। मध्यांतर तक दोनों टीमों का स्कोर शून्य शून्य से बराबरी पर रहा । मध्यांतर के पश्चात के रैम्बो फुटबॉल क्लब को गोल करने का अवसर खेल के 43 वें मिनट में मिला जिसे उसके जर्सी नंबर 16 खालिद ने गोल में परिवर्तित कर अपनी टीम को एक शून्य से बढ़त दिला दिये। खेल के समाप्ति पश्चात रैम्बो फुटबॉल क्लब ने पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले 1 गोल से पराजित कर दिया ।

आज का पहला मैच एम आई टी हॉस्टल फुटबॉल टीम बनाम सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाना था, लेकिन एम आई टी हॉस्टल फुटबॉल टीम खेलने के लिए मैदान में उपस्थित नहीं हुई इसके पश्चात सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब को वॉक ओवर का लाभ देते हुए पूर्ण अंक दिया गया।

आज खेले गए मैच के निर्णायक के रूप में मणिराज ठाकुर,सहायक निर्णायक के रूप में शमीमुल हक और इरशाद मलिक एवं चौथे निर्णायक के रूप में दीपक कुमार 2 ने अपनी भूमिका निभाई।
लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि कल दिनांक 26 फरवरी 26 को लीग टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच बैरिया फुटबॉल क्लब बनाम युग सृजन फुटबॉल क्लब दूसरा किंग कोबरा फुटबॉल क्लब बनाम न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *