Headlines

Ravi Mehta Memorial Football League : रैंबो और स्टूडेंट क्लब का मैच गोलरहित, यंग बॉयज क्लब को मिला वॉकओवर

Ravi Mehta Memorial Football League Ravi Mehta Memorial Football League
Advertisements

Muzaffarpur 7 March : खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में खेले गए Ravi Mehta Memorial Football League के पहले मैच में रैंबो फुटबॉल क्लब और स्टूडेंट क्लब के बीच मुकाबला 0-0 से बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं एमआईटी हॉस्टल टीम के नहीं पहुंचने पर यंग बॉयज फुटबॉल क्लब को वॉकओवर का लाभ दिया गया।

Ravi Mehta Memorial Football League

आज दिनांक 07 मार्च 26 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football League प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले जाने थे।
पहले मैच में रैंबो फुटबॉल क्लब और स्टूडेंट क्लब के बीच मुकाबला हुआ जिसमें दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला शून्य शून्य के स्कोर से बराबरी पड़ रहा । दूसरे मैच में एम आई टी हॉस्टल फुटबॉल टीम के नहीं आने के कारण यंग बॉयज फुटबॉल क्लब को वाक ओवर का लाभ दिया गया।

Ravi Mehta Memorial Football League
Ravi Mehta Memorial Football League

रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत आज का पहला
मैच रैंबो फुटबॉल क्लब एवं स्टूडेंट फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया ।जिसका शुभारंभ श्री अश्विनी खत्री अध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ ने शैलेंद्र कुमार,सुनील कुमार सिंह , राकेश कुमार, मुहम्मद सलाउद्दीन ने अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

खेल के प्रारंभ से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और अपने विरोधी टीम के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किए लेकिन किसी टीम को सफलता नहीं मिली।मध्यांतर तक दोनों टीम शून्य शून्य से बराबरी पर रहे। मध्यांतर के पश्चात खेले गए मैच में भी दोनों टीम गोल करने में असफल रहे ।खेल के समाप्ति पश्चात रैम्बो फुटबॉल क्लब और स्टूडेंट क्लब के बीच मुकाबला गोल रहित समाप्त हुआ।

आज का दूसरा मैच एम आई टी हॉस्टल फुटबॉल टीम बनाम यंग बॉयज फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाना था लेकिन एम आई टी हॉस्टल फुटबॉल टीम के उपस्थित नहीं होने के कारण यंग बॉयज फुटबॉल क्लब को वाक ओवर का लाभ दिया गया
आज खेले गए मैच के निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में दीपक कुमार 2 और शमीमुल हक तथा चौथे निर्णायक के रूप में मुहम्मद सईद ने अपनी भूमिका निभाई।

लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि दिनांक 08 फरवरी 26 को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब बनाम सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब एवं दूसरा मैच न्यू स्टार फुटबॉल क्लब बनाम स्टूडेंट फुटबॉल क्लब के बीच होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *