Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 October : आज दिनांक 19 10 24 को Ravi Mehta Memorial Football प्रतियोगिता के तहत 2 मैच खेले गए पहला मैच विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब और इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले तीन गोलों से पराजित कर दिया। आज का दूसरा मैच मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब और एम आई टी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें आई टी फुटबॉल क्लब ने मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब को शून्य के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football


आज दिनांक 19 10 24 को लीग टूर्नामेंट का 13 वा और आज का पहला मैच विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब एवं इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। विशाल विहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब जर्सी नंबर 22 तुषार ठाकुर के द्वारा खेल के 27 वे मिनिट में अपनी टीम के लिए पहला गोल किया गया जर्सी नंबर 15 श्रीकांत के द्वारा 68 में मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किया गया इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड के जर्सी नंबर दो वारिस अली के द्वारा 52वे मिनट में किए गए आत्मघाती गोल के कारण विशाल बिहारी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने खेल के समाप्ति के बाद इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले तीन गोलों से पराजित किया।


लीग टूर्नामेंट का 14 वा एवं आज का दूसरा मैच मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब और एम आई टी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें एम आई टी फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 17 प्रसून ने खेल के 40 में मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल किया गया ।जर्सी नंबर 3 प्रिंस के द्वारा 46 में मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किया गया खेल के समाप्ति पश्चात एम आई टी फुटबॉल क्लब ने मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब को शून्य के मुकाबले दो गोलों से पराजित किया।

Advertisements


आज के पहले मैच में निर्णायक के रूप में दीपक कुमार सहायक निर्णायक के रूप में इरशाद मलिक और अलीमुद्दीन ने अपनी भूमिका निभाई।
आज के दूसरे मैच के निर्णायक के रूप में मोहम्मद करार सहायक निर्णायक के रूप में अजीत कुमार और दीपक कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।


लीग टूर्नामेंट के संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 2010 24 को लीग टूर्नामेंट में पहला मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब और बैरिया स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाएगा एवं दूसरा मैच सहित खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब और जागृति फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.