Muzaffarpur 13 May : RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “बिहार में जातीय जनगणना”विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों ने जातिगत जनगणना के पक्ष और विपक्ष में अपना विचार प्रस्तुत किया।
RDS College में निबंध प्रतियोगिता
जातिगत जनगणना का उद्देश्य समाज में समावेशी विकास को बढ़ावा देना है : प्राचार्य डॉ अनिता सिंह

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अनीता सिंह ने की। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्नातक2023-24 की स्वाति, द्वितीय स्थान स्नातकोत्तर की मोनिका कुमारी और तृतीय स्थान स्नातक की नंदिनी को प्रदान किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्नातक सत्र (23-24) की स्वाति, द्वितीय स्थान पीजी की छात्रा मोनिका, और तृतीय स्थान स्नातक की नंदिनी को प्राप्त हुआ। इन्हें प्राचार्य ने मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं संजीव, अंकित, हिमांशु, पूनम, मुस्कान, मोजसशम, जोया और विवेक को प्राचार्य द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि जातिगत जनगणना का उद्देश्य समाज में समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। जातिगत जनगणना विभिन्न जाति समूह की सामाजिक आर्थिक स्थितियों और आवश्यकताओं के बारे में सूचना प्रदान करती है। नीति निर्माताओं को सही नीतियों के निर्माण में काम करने का मौका मिलता है।
Bihar University कुलपति के 100 दिन: अद्वितीय प्रयास परिणाम https://t.co/nAaDwLOjNJ #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/ycTDQu8QEo
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 11, 2024

विभागाध्यक्ष व कार्यक्रम समन्वयक डॉ रजनीकांत पांडे ने कहा कि जातिवार जनगणना इसलिए जरूरी है कि अलग-अलग क्षेत्र में ओवर रिप्रेजेंटेड व अंडररिप्रेजेंटेड लोगों का वास्तविक डेटा सामने आ सके, जिसके आधार पर कल्याणकारी योजनाओं व संविधान सम्मत सकारात्मक सक्रियता की दिशा में तेजी से बढ़ा जा सके।
निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन समन्वयक डॉ रजनीकांत पांडे, सह-समन्वयक डॉ मीनू कुमारी, डॉ इला एवं पीआरओ डॉ ललित किशोर ने किया।

निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन समन्वयक डॉ रजनीकांत पांडे, सह-समन्वयक डॉ मीनू कुमारी, डॉ इला एवं पीआरओ डॉ ललित किशोर ने किया।
कार्यक्रम में संजीव, अंकित, हिमांशु, पूनम, मुश्कान, मोजसशम, जोया, विवेक को प्रतिभागिता का सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ।


मौके पर डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ एमएन रिजवी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ पयोली, डॉ ललित किशोर, डॉ मनोज कुमार, डॉ अनुराधा पाठक आदि ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।