Muzaffarpur 10 March : मुजफ्फरपुर के RDS College में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026 आयोजित किया गया। मेले में 30 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, सैकड़ों युवाओं को लाभ मिला और चयनित उम्मीदवारों को टूल किट व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
RDS College में एक दिवसीय नियोजन मेला 2026
मुजफ्फरपुर स्थित RDS College में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा अवर प्रादेशिक नियोजनालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2026 का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने इस प्रकार के आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे मेले युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुब्रतो सेन ने सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
B.R.A. Bihar University Economics Department में इकोनोमेट्रिक्स व मल्टीवेरिएट तकनीकों पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप https://t.co/YvvoKtPDqj@brabu_ac_in @DineshCRai #Muzaffarpur pic.twitter.com/VHCSMJjrNS
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 10, 2026
इस अवसर पर 30 से भी ज्यादा कंपनियों ने भाग लिया, जिससे रोजगार के कई अवसर उपलब्ध हुए और सैकड़ों युवक इस मेले से लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम के दौरान कई चयनित उम्मीदवारों को टूल किट और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। यह आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उनके कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।