Headlines

RDS College में “मैथमेटिक्स ओवर्चर” कार्यशाला का समापन, प्रो. ए. सत्यनारायण रेड्डी — गणित जीवन की अनिवार्य भाषा

RDS College “मैथमेटिक्स ओवर्चर” कार्यशाला. RDS College “मैथमेटिक्स ओवर्चर” कार्यशाला.
Advertisements

Muzaffarpur 15 March : RDS College, मुजफ्फरपुर के गणित विभाग, आईक्यूएसी, एमटीएस और भारत सरकार के एनबीएचएम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मैथमेटिक्स ओवर्चर कार्यशाला का समापन हुआ। समापन सत्र में शिव नादर विश्वविद्यालय के प्रो. ए. सत्यनारायण रेड्डी ने गणित को जीवन की अनिवार्य भाषा बताया। वहीं आईआईटी दिल्ली के डॉ. सच्चिदानंद प्रसाद ने गणित को सरल और सुलभ बनाने की नई पद्धतियों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों व कॉलेजों से आए 58 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

RDS College “मैथमेटिक्स ओवर्चर” कार्यशाला.

RDS College गणित विभाग, आइक्यूएसी, एमटीएस एवं एनबीएचएम, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मैथमेटिक्स ओवर्चर पर आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन समापन समारोह में शिव नादर विश्वविद्यालय के प्रो ए सत्यनारायण रेड्डी ने कहा कि गणित जीवन की एक अनिवार्य भाषा है।

RDS College “मैथमेटिक्स ओवर्चर” कार्यशाला.
RDS College “मैथमेटिक्स ओवर्चर” कार्यशाला.

इसे सभी लोगों को सीखना चाहिए। गणित प्रकृति के पैटर्न को समझने और दुनिया को सुव्यवस्थित रूप में देखने में मदद करता है। इस वर्कशॉप में छात्रों को न केवल गणित को सरल तरीके से हल करना सीखाया गया बल्कि क्यों और कैसे पर विचार करने के लिए भी प्रेरित किया गया ताकि वे किसी भी तरह की समस्या का समाधान कर सके।

RDS College
RDS College “मैथमेटिक्स ओवर्चर” कार्यशाला.

आईआईटी दिल्ली के डॉ सच्चिदानंद प्रसाद ने कहा कि दो दिनों से चल रहे इस सत्र में गणित को सरल और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में कई प्रविधियों पर काम किया गया। निश्चित रूप से यह वर्कशॉप शिक्षकों और छात्रों के लिए उपयोगी साबित हुआ। छात्रों ने अपने गणितीय विचारों को मौखिक और लिखित रूप से व्यक्त करने का तरीका भी सीखा।

RDS College “मैथमेटिक्स ओवर्चर” कार्यशाला.
RDS College “मैथमेटिक्स ओवर्चर” कार्यशाला.

समन्वयक डॉ भगवान कुमार ने कहा कि दो दिवसीय वर्कशाप में शिक्षकों और छात्रों को गणित के सरलीकरण को समझने का मौका मिला है। आज के दौर में गणित विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी की रीढ साबित हो रहा है। यह ब्रह्मांड के नियमों को भी समझने में मदद करता है।

RDS College “मैथमेटिक्स ओवर्चर” कार्यशाला.
RDS College “मैथमेटिक्स ओवर्चर” कार्यशाला.

प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने गणित की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणित का ज्ञान न केवल अकादमिक सफलता सुनिश्चित करता है, बल्कि छात्रों को तकनीकी और अनुसंधान आधारित नौकरियों के लिए तैयार कर करियर के बेहतर अवसर प्रदान करता है। दो दिनों का वर्कशॉप छात्रों और शिक्षकों के लिए काफी उपयोगी साबित हुआ है। इसके लिए उन्होंने गणित विशेषज्ञों एवं गणित विभाग के सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।

छात्रों को प्रमाण पत्र: विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कॉलेज से आए 58 प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया।
*कुल चार एकेडमिक सत्रों में एमटीएस शिक्षण पद्धति, रियल एनालिसिस और फाउंडेशन जैसे विषयों पर विस्तार से विशेषज्ञों ने प्रकाश डाला। ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से छात्रों ने गणित की भाषा को समझा।

RDS College में “मैथमेटिक्स ओवर्चर” कार्यशाला का समापन, प्रो. ए. सत्यनारायण रेड्डी — गणित जीवन की अनिवार्य भाषा
RDS College में “मैथमेटिक्स ओवर्चर” कार्यशाला का समापन, प्रो. ए. सत्यनारायण रेड्डी — गणित जीवन की अनिवार्य भाषा

मौके पर गणित विशेषज्ञ डॉ अशोक कुमार साह, डॉ आलोक त्रिपाठी, प्रो भोला मोहाली, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ जयदीप घोष एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *