Headlines

RDS College में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

RDS College में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर विशेष कार्यक्रम RDS College में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर विशेष कार्यक्रम
Advertisements

Muzaffarpur 14 November : RDS College में आज ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

RDS College में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर विशेष कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता RDS College कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देशभक्ति की एक ऐसी अमूल्य धरोहर है, जो नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है। प्राचार्य ने प्रतिभागी छात्रों की रचनात्मकता की सराहना की और बाल दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में NSS प्रोग्राम ऑफिसर सौरव राज का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को योजनाबद्ध ढंग से संचालित कराया।

RDS College में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर विशेष कार्यक्रम

प्रतियोगिताओं का निर्णय निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें
प्रो. अनीता सिंह, प्रो. आर. एन. ओझा, डॉ. रजनीकांत पांडे तथा डॉ. प्रियांका दीक्षित शामिल थे।

कार्यक्रम में डॉ. ललित किशोर, डॉ. सूरज कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ. नियाज़ अहमद, डॉ. कृतिका वर्मा, डॉ. आरती सहित कई अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही NSS के बड़ी संख्या में स्वयंसेवक भी मौजूद थे, जिन्होंने आयोजन की विभिन्न गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

प्रथम स्थान: अमन कुमार (PG, 2nd Semester)

द्वितीय स्थान: आलिया ग़ज़ल (4th Semester, English Honours)

तृतीय स्थान: रचित राज (4th Semester, Mathematics Honours)

निबंध लेखन प्रतियोगिता

प्रथम पुरस्कार: अंकित कुमार (4th Semester, Political Science)

द्वितीय पुरस्कार: राहुल कुमार (4th Semester, Political Science)

तृतीय पुरस्कार: सक्षम कुमार (4th Semester)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *