Headlines

Rohua Muzaffarpur में Saheed Diwas पर पदयात्रा व स्वच्छता अभियान, युवाओं ने दिया देशभक्ति का संदेश

Rohua Muzaffarpur में Saheed Diwas Rohua Muzaffarpur में Saheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 23 March : मुज़फ़्फ़रपुर के रोहुआ में Saheed Diwas पर पदयात्रा और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देकर देशभक्ति व सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

Rohua Muzaffarpur में Saheed Diwas

Saheed Diwas के अवसर पर मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में श्री विश्राम सिंह (एस.वी.एस.) 10+2 हाई स्कूल, रोहुआ के विद्यालय मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को स्मरण करना तथा युवाओं में देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जागृत करना था।


कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा युवा मंडल के सदस्यों ने शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Rohua Muzaffarpur में Saheed Diwas
Rohua Muzaffarpur में Saheed Diwas


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री अभय कुमार सिंह (मुखिया, रोहुआ पंचायत), श्री राजेश सिंह (सरपंच, रोहुआ पंचायत), श्री अनिल कुमार गुप्ता (पंचायत समिति सदस्य, रोहुआ) तथा मोहम्मद सलाउद्दीन अहमद (सीनियर शिक्षक, श्री विश्राम सिंह रोहुआ 10+2 हाई स्कूल) उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।


कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर से एक पदयात्रा का आयोजन किया गया, जो विद्यालय से प्रारंभ होकर प्रखंड परिसर तक पहुँची तथा पुनः विद्यालय तक वापस आई। पदयात्रा के माध्यम से युवाओं और स्थानीय लोगों को देशभक्ति तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम का मंच संचालन उदय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक राजा एवं धर्मेंद्र उपस्थित रहे। साथ ही स्थानीय युवा मंडल के सदस्यों, विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें युवाओं, विद्यार्थियों तथा स्थानीय लोगों ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।