Muzaffarpur 21 September : खेल विभाग एवं बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित School Sports Muzaffarpur विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबले हुए।
School Sports Muzaffarpur

खेल विभाग एवं बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न श्रेणियों में वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले हुए।
“प्रतिभा खेल जीतती है, लेकिन टीम वर्क और बुद्धिमत्ता चैंपियनशिप जीतती है।”-माइकल जॉर्डन

Volleyball U14 Girl’s
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालिका अंडर 14 वर्ग में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल ने सैंमफोर्ड पब्लिक स्कूल को 2-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
बालिका अंडर 17 वर्ग में जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल ने सैंफोर्ड पब्लिक स्कूल को दो 2-0से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
अंडर 19 वर्ग में भोला सिंह उच्च विद्यालय पुरुषोत्तमपुर ने प्रभात तारा स्कूल को 2- 0 पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

SGFI State Meet 2024-25 : मुजफ्फरपुर की लड़कियों https://t.co/GyqBd7qsaR #sgfi #Muzaffarpur pic.twitter.com/TrvjZrwkWG
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 20, 2024
Volleyball U14 Boy’s
वहीं वॉलीबॉल बालक U-14 वर्ग में जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल ने मध्य विद्यालय आरोपुर को 2-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
बालक U-17 वर्ग में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल को 2- 0 से पराजित किया। वॉलीबॉल अंड र-19 बालक वर्ग में जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल में भोला सिंह हाई स्कूल को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

School Sports Competition Muzaffarpur https://t.co/qxtIqXtNCu #Muzaffarpur pic.twitter.com/KgfLctRJEt
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 20, 2024
Kabaddi U17 Girl’s
कबड्डी U17 बालिका वर्ग में सी के कमतौल ने जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल को51-4 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
वही कबड्डी अंदर 14 बालिका वर्ग में एस विंदा विद्यालय ने विद्यांचल पब्लिक स्कूल को30-21 पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
ये रोमांचक मैच हमें माइकल जॉर्डन के प्रसिद्ध कथन की याद दिलाते हैं: “प्रतिभा खेल जीतती है, लेकिन टीम वर्क और बुद्धिमत्ता चैंपियनशिप जीतती है।” इन प्रतियोगिताओं में टीम वर्क और खेल भावना स्पष्ट दिखाई दी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।