Headlines

Shyam Nandan Sahay College मुजफ्फरपुर में अंतराष्ट्रीय योग दिवस,योग संगम कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 21 June: Shyam Nandan Sahay College मुजफ्फरपुर में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस – योग संगम कार्यक्रम 🎉

Shyam Nandan Sahay College,Muzaffarpur

Shaheed Diwas
Shyam Nandan Sahay College,Muzaffarpur
Shyam Nandan Sahay College,Muzaffarpur

श्यामनंदन सहाय महाविद्यालय, बेला, मुजफ्फरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – योग संगम कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और भागीदारी के साथ किया गया। यह आयोजन बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के DSW के निर्देशानुसार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, NSS के स्वयंसेवक एवं खेल विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Shaheed Diwas

कार्यक्रम की अध्यक्षता NSS कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. तरुण कुमार, प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा एवं खेल विभाग के शारीरिक निदेशक श्री सन्नी कुमार श्रीवास्तव ने की।

प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि “योग ही जीवन है। प्रतिदिन योग करने से शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है। योग ईश्वर से जोड़ने का माध्यम है तथा यह किसी भी कार्य को ऊर्जा और एकाग्रता के साथ करने में सहायक होता है।”

प्रो. तरुण कुमार ने योग के लाभों एवं महत्व को विस्तार से बताया, जबकि शारीरिक निदेशक सन्नी कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योग की विभिन्न क्रियाएं कराईं और उनके वैज्ञानिक लाभों को समझाया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के कई गणमान्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:

  • टीआर – डॉ. हरिनाम दास
  • डॉ. डी.के. सिंह
  • डॉ. रितेश कुमार, डॉ. राकेश कुमार मिश्र, डॉ. अरविंद कुमार, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. मनीष कृष्णा, प्रो. घनश्याम दास, डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, प्रो. बिदुशेखर सिंह, डॉ. सलोनी भारती, प्रो. कुमारी कल्पना, डॉ. प्रीति सिन्हा, प्रो. शांभवी श्रीवास्तव, प्रो. सोनी सिन्हा, डॉ. रूबी सिन्हा, प्रो. रीता श्रीवास्तव, प्रो. रंजना श्रीवास्तव, सीमा रानी, सारिका कुमारी, निवेदिता श्रीवास्तव, अर्चना कुमारी
Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

वहीं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में अजय कुमार, गुल्लू सिंह, कृष्णा कुमार, मो. शहवाज अहमद, मो. राजा अली, विष्णु कुमार, अशोक कुमार, शुभ नारायण सिंह, शोखी पंडित, मुन्नीलाल शाह, त्रिपुरारी सिंह आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन योग को जीवनशैली में शामिल करने और स्वस्थ, संतुलित जीवन जीने की सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

You may also like to read….