Headlines

Shyam Nandan Sahay College Muzaffarpur छात्रों की उपस्थिति को बढ़ाने का प्रयास करें-डॉ रजनीश कुमार गुप्ता

Shyam Nandan Sahay College Muzaffarpur Shyam Nandan Sahay College Muzaffarpur
Advertisements

Muzaffarpur 27 September : Shyam Nandan Sahay College Muzaffarpur श्याम नंदन सहाय महाविद्यालय का निरीक्षण रामदयालु सिंह महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने किया। कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय के वर्ग संचालन और प्रायोगिक कक्षाओं का निरीक्षण किया।

शिक्षक एवं छात्रों से पूछताछ, वर्ग में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का अवलोकन किया गया। डॉ रजनीश ने छात्रों की उपस्थित देखकर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि छात्रों की संख्या और बढे इसके लिए शिक्षक और कर्मचारी मिलकर प्रयास करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग एवं राज भवन की तरफ से 75% उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।

Shyam Nandan Sahay College Muzaffarpur
Shyam Nandan Sahay College Muzaffarpur

Shyam Nandan Sahay College Muzaffarpur का निरीक्षण

अतः कॉलेज इसका अनुपालन सुनिश्चित करें। इसके साथ ही कंप्यूटर लैब, विज्ञान संकाय के लैब एवं कैश बुक आदि का अवलोकन किया गया। जांच के दौरान सब कुछ अपडेट पाया गया। कॉलेज को नैक कराने के लिए निर्देशित किया गया। कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और कहा कि जल्द ही इस काम को पूरा किया जाए ताकि क्लासरूम व्यवस्थित हो सके।

शिक्षकों को भी निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सिलेबस के अनुसार अपने आप को अपडेट करें और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाने में अग्रणी भूमिका निभायें। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सेमिनार, डिबेट, वर्कशॉप आदि कार्यक्रम होने चाहिए।

Service Regularization
Shyam Nandan Sahay College Muzaffarpur


प्राचार्य डॉ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार सरकार, राज भवन और विश्वविद्यालय के निर्देशों का अनुपालन शत- प्रतिशत सुनिश्चित किया जा रहा है। आगे निरीक्षण के दौरान दिए गए सुझाव पर त्वरित गति से अमल किया जाएगा।


मौके पर कॉलेज के बरसर डॉ हरिनाम दास, डॉ विदुशेखर, डॉ हैदर, डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ शैलेंद्र, डॉ रितेश कुमार, डॉ संगीता कुमारी, डॉ सुषमा भारती, डॉ रेणु , डॉ कल्पना, डॉ सोनी, प्रभात कुमार, अजय कुमार, विद्याभूषण समेत सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे।

#shyamnandansahay #news #muzaffarpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *