Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 14 September :14 सितंबर 2024 को SKJ Law College में हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

SKJ Law College में हिंदी दिवस

संगोष्ठी का विषय था “राष्ट्र निर्माण में हिंदी भाषा का योगदान।” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर पंकज कुमार ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि हिंदी भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा के बिना राष्ट्र निर्माण संभव नहीं है और बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा हमेशा उनकी मातृभाषा में होनी चाहिए।

SKJ Law College  में हिंदी दिवस
SKJ Law College में हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन

प्रोफेसर आशीष कुमार सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी दुनिया में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी भारतीयों को अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए। इसके अलावा, प्रोफेसर रबीस कुमार ने अपने भाषण में हिंदी में तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के महत्व पर प्रकाश डाला और नई शिक्षा नीति के तहत भारत सरकार की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा पहले से ही हिंदी माध्यम में शुरू हो चुकी है।

Advertisements

अन्य वक्ताओं में प्रोफेसर अरुण कुमार पांडे और प्रोफेसर डी.के. मिश्रा शामिल थे। कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर धनंजय पांडेय ने किया तथा संचालन प्रोफेसर आशुतोष कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर मधु कुमारी, प्रोफेसर रूपा झा, प्रोफेसर बिपिन कुमार, प्रोफेसर बृजेश कुशवाहा, प्रोफेसर शक्ति कुमार, प्रोफेसर सौम्या साक्षी, मोहम्मद हैदर फारूकी, प्रोफेसर बी.एम. दीक्षित, श्री विवेक कुमार, श्री हिमांशु सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.