Muzaffarpur 20 March : 20 मार्च 2026 को SKJ Law College मुजफ्फरपुर में विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई एवं सामाजिक गतिविधि सेल के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के तहत परिसर में गौरैयों के लिए दाना-पानी रखा गया तथा वक्ताओं ने पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच पक्षियों और जैव विविधता संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
SKJ Law College मुजफ्फरपुर में विश्व गौरैया दिवस
आज दिनांक 20 मार्च 2026 को SKJ Law College मुज., में महाविद्यालय के एन.एस.एस. इकाई और सामाजिक गतिविधि सेल के संयुक्त तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय गौरया दिवस पर एक संगोष्ठी व कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
संगोष्ठी के पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा एन. एस. एस. स्वयंसेवको द्वारा महाविद्यालय के सभी भवनो के छतो पर भिन्न भिन्न जगहों पर गौरैयों के खाने हेतु चावल, गेहूं तथा अन्य दाना और पानी ,छोटे छोटे प्लेटो में डालकर रखा गया l

इसके बाद, “सम्पूर्ण जैव विविधता और पारिस्थितकी तंत्र की सुरक्षा ” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ l जिसमें महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार ने कहा कि छोटे छोटे पक्षियों का विलुप्त होना चिंता का विषय है इसपर कुछ करने की आवश्यकता है जिससे पक्षियों का संरक्षण हो सके l

प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी ने पक्षियों की सुरक्षा, केवल उनके अस्तित्व के लिए ही नहीं बल्कि जैव विविधता के लिए आवश्यक है l कॉलेज प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार ने कहा कि आज के आधुनिक युग में चारो तरफ भिन्न भिन्न तरह के टॉवर और सूचना तंत्र को बढ़ावा हेतु तारों कि जाल फ़ैल गया है, उससे भी पक्षियों पर प्रभाव पड़ा है, इसलिए ऐसे तंत्रो पर भी नियंत्रण करने कि जरुरत है l
World Sparrow Day विश्व गौरैया दिवस पर हाजीपुर में जागरूकता कार्यक्रम, गौरैया संरक्षण का दिया गया संदेश https://t.co/4wUqfM9N73 #hajipur #worldsparrowday #sparrow pic.twitter.com/3YjldIfRbc
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 20, 2026
महाविद्यालयएन. एस. एस. इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी ने कहा कि जैसे जैसे पर्यावरणीय समस्याए बधाई रही है वैसे वैसे गौरैया और अन्य छोटे छोटे पक्षियों की सुरक्षा और भी महत्वपूर्ण हो गया है l
अन्य वक्ताओ में महाविद्यालय के शिक्षक प्रो. बी. एम. आज़ाद, प्रो. पंकज कुमार,नैक संयोजक प्रो. आशुतोष कुमार, प्रो. आर. ए. सहाय, सामाजिक गतिविधि सेल के संयोजक प्रो. बी. एम. दीक्षित, इत्यादि थे l
इस संगोष्ठी में महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण, कर्मचारी गण तथा एन. एस. एस.के सभी स्वंसेवक गण उपस्थित रहे l

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।