Headlines

SKJ Law College में “वैश्विक शक्ति के रूप में भारत का उदय :-अवसर और चुनौतियाँ “विषय पर एक सेमिनार का आयोजन हुआ

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 1 September :SKJ Law College मुज. में दिनांक 30 अगस्त 2025 को 10 बजे दिन में सेमिनार हॉल “वैश्विक शक्ति के रूप में भारत का उदय :-अवसर और चुनौतियाँ “विषय पर एक सेमिनार का आयोजन हुआ l

SKJ Law College Muzaffarpur सेमिनार

SKJ Law College सेमिनार

सेमिनार का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ,जिसमे मुख्य अतिथि एम. डी. डी. एम. कॉलेज के प्रो. रोहन कुमार जो( दुनिया के 30 से अधिक देशो का भ्रमण किये है), महाविद्यालय के निदेशक जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी, उप प्राचार्य प्रो. बी. एम. आज़ाद,प्रो रत्नेश कुमार, डॉ. एस. पी. चौधरी, सेमिनार कोर्डिनेटर प्रो. धनंजय पाण्डेय, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. आशुतोष कुमार इत्यादि थे l

SKJ Law College सेमिनार
SKJ Law College सेमिनार

सेमिनार में अतिथियों को स्वागत करते हुए महाविद्यालय के निदेशक जयंत कुमार ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और जनसंख्या वाला देश है तथा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जिसके आधार पर भारत एक उभारती हुई वैश्विक शक्ति है l मुख्य अतिथि प्रो. रोहन कुमार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में दुनिया में भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में देखा जाने लगा है l इसके पीछे तीव्र आर्थिक वृद्धि, एक बड़ी युवा आबादी, और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका जैसे अवसर का योगदान है l भारत अधिपत्य की बजाय”विश्वगुरु” के रूप में एक नैतिक पहचान वाली वैश्विक शक्ति के रूप में अपना स्थान स्थापित करने के प्रयासरत है l

प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी ने कहा कि यदि भारत को वैश्विक शक्ति के रूप में पहचान बनाना है तो उसे अपनी घरेलु प्राथमिकताओं के साथ साथ दुनिया के देशो के साथ अपना सम्बन्ध कूटनीतिक एवं सामरिक प्रभाव से स्थापित करना होगा l सेमिनार कोर्डिनेटर प्रो. धनंजय पाण्डेय ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि भारत एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति है जो अपनी मजबूत अर्थव्यस्था, भू-राजनीतिक प्रभाव और सांस्कृतिक शक्ति के कारण विश्वमंच पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है l

इनके अलावा अन्य वक्ताओ में डॉ. एस. पी. चौधरी, प्रो. रत्नेश कुमार, प्रो. आशुतोष कुमार, प्रो पंकज कुमार, प्रो. आर. ए. सहाय, प्रो. रूपा झा, प्रो. मधु कुमारी, डॉ अर्चना अनुपम एवं श्री उज्जवल कुमार इत्यादि रहे l

इस सेमिनार में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे l सेमिनार के मंच संचालन प्रो. अरुण कुमार पाण्डेय तथा धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य प्रो. बी. एम. आज़ाद के द्वारा किया गया l