Hajipur 20 March : SNS College Hajipur के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा पश्चिम एशिया की राजनीति एवं संघर्ष पर भारत की भूमिका विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ विद्या शंकर सिंह सहित कई वक्ताओं ने रणनीति, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षा चुनौतियों पर अपने विचार रखे।
SNS College Hajipur : Seminar
आज एस एन एस कॉलेज हाजीपुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “पश्चिम एशिया की राजनीति एवं संघर्ष पर भारत की भूमिका” विषय पर सेमिनार हुआ । इस सेमिनार के कॉर्डिनेटर राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत विषय की भूमिका से शुरू किया।

सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विद्या शंकर सिंह ने अपने संबोधन में भारत के लिए रणनीति और सुरक्षा चुनौतियों एवं चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने के लिए भारत की सक्रियता को बताया।

विशिष्ट वक्ता में जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष वेटलैंड मैन डॉ सत्येन्द्र कुमार हो रहे संघर्ष से ऊर्जा और आर्थिक हित की बात करते हुए कहा कि भारत में सदियों से सूर्य की ऊर्जा मिलता रहा है परंतु पूर्व में इस श्रोत पर गंभीरता नहीं दिखाई गई लेकिन अब देश इस ऊर्जा पर काफी गंभीर है।
वक्ता में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ नागेन्द्र सिंह ने हो रहे क्लाइमेट चेंज की स्थिति में संघर्ष से होने वाली कार्बन उत्सर्जन पर चिंता जताई। इस सेमिनार में सैकडो छात्र एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
B.R.A. Bihar University के मनोविज्ञान विभाग में इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित, 75% उपस्थिति और अनुशासन पर दिया जोर https://t.co/jcd5gE2HL4 #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/t7hy2VfK7w
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 18, 2026
सेमिनार में अपना मंतव्य रखने वाले छात्र में रचना कुमारी, अन्नू शिखा, शिप्रा कुमारी, खुशी कुमारी एवं बेबी कुमार रहे जबकि शिक्षकों से डॉ गंगा सागर सिंह, डॉ रूपेश कुमार एवं डॉ सुशील कुमार सिंह रहे। सेमिनार का संचालन अर्थशास्त्र के डॉ विनय कुमार सिंह ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।