Banka 14 March : Workshop on Physical Education: राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना के तत्वावधान में डायट, बांका द्वारा शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योग विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों को खेल संस्कृति, समावेशी खेल, दिव्यांग खेलकूद, स्पोर्ट्स इंजरी और खेल आधारित अधिगम जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में वक्ताओं को सम्मानित किया गया और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
बांका में पांच दिवसीय कार्यशाला Workshop on Physical Education
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना के तत्वावधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बांका द्वारा आयोजित कार्यशाला का आयोजन अकादमिक समन्वयक फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया – बिहार चैप्टर के सहयोग में चल रहे शारीरिक शिक्षा, खेल एवं योग विषय अंतर्गत बांका जिला के शारीरिक शिक्षकों में सकारात्मक शिक्षण वातावरण का निर्माण विषय पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभागी शिक्षकों ने शारीरिक शिक्षा के माध्यम से मूल्य संवर्धन, विद्यालय में खेल संस्कृति का निर्माण, खेल एवं प्रेरणा, दिव्यांग खेलकूद का परिचय एवं पैरा एथलेटिक्स के वर्गीकरण, समावेशी खेल की अवधारणा एवं महत्व, स्पोर्ट्स इंजरी, स्थानीय खेलों की समझ, खेल आधारित अधिगम, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो खो खेल के नियम आदि विषयों के बारे में जाना।


कार्यशाला के अंतिम दिन के सत्र की शुरुआत आयोजन समन्वयक डब्लू कुमार ने चेतना सत्र से किया, उसके बाद साधनसेवी रामवरण कुमार ने स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं संतुलित आहार, विद्यालय में उपलब्ध संसाधन से खेल आयोजन विषय पर प्रकाश डाला। अंतिम सत्र में साधनसेवी कुमार आदित्य, व्याख्याता, डायट, पूसा, समस्तीपुर ने विभिन्न प्रकार के दिव्यांग खेल एवं उनका वर्गीकरण एवं स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड लर्निंग विषय पर प्रतिभागी शिक्षकों का सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक कक्षा के माध्यम से ज्ञानवर्धन किया।


शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण के मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्याता कुमार आदित्य ने इससे पूर्व प्रतिभागी शिक्षकों को पैरालिंपिक खेल, स्पेशल ओलम्पिक, डेफलिंपिक एवं ब्लाइंड स्पोर्ट्स के वर्गीकरण एवं डिविजनिंग पर विस्तार से चर्चा किया।
कार्यशाला के समापन समारोह में मुख्य वक्ता कुमार आदित्य एवं रामवरण कुमार को संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार वर्मा द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रशिक्षण के आधार पर अपने विद्यालय में सकारात्मक वातावरण एवं नवाचार के प्रयोग की बात पर बल दिया। मंच संचालन डब्लू कुमार एवं निरंजन कुमार ने किया।
RDS College Annual Sports का समापन, कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने विजेताओं को किया सम्मानित https://t.co/G4wyIi4Ipv #Muzaffarpur@brabu_ac_in@DineshCRai pic.twitter.com/67yJGtM2eM
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) March 13, 2026
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार वर्मा एवं व्याख्याता रंजू कुमारी, अमृता मंडल, किरण राणा, कुमार आदित्य,रामवरण कुमार एवं डब्लू कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

धन्यवाद ज्ञापन व्याख्याता रंजू कुमारी ने किया। स्वयंसेवक के रूप में संस्थान के प्रशिक्षु छात्र आदित्य शांडिल्य, सिकंदर कुमार कुशवाहा एवं राज आर्यन ने कार्यशाला के आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाई।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।