Headlines

मुज़फ्फरपुर के 105 युवाओं ने 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया, SDRF प्रशिक्षण से हुए “Yuva Apda Mitra” तैयार

मुज़फ्फरपुर के 105 युवाओं ने 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया, SDRF प्रशिक्षण से हुए “Yuva Apda Mitra” तैयार मुज़फ्फरपुर के 105 युवाओं ने 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया, SDRF प्रशिक्षण से हुए “Yuva Apda Mitra” तैयार
Advertisements

Muzaffarpur 10 January: SDRF प्रशिक्षण से हुए “Yuva Apda Mitra” तैयार. मुज़फ्फरपुर से आये 105 स्वयंसेवकों ने ईगल व्यू प्रशिक्षण केंद्र, पटना में आयोजित 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन अपनी क़ाबलियत का प्रदर्शन किया। राज्य आपदा मोचन बल द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में सभी स्वयंसेवकों को “युवा आपदा मित्र” बनने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

“Yuva Apda Mitra” तैयार

प्रशिक्षण के चौथे दिन, स्वयंसेवकों ने मुख्य रूप से मॉक ड्रिल और प्रैक्टिकल अभ्यास किए, जिनमें वे मैदान में डटे रहे और पिछले तीन दिनों में सीखी गई तकनीकों का व्यवहारिक अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने फायर मॉकड्रिल, प्राथमिक चिकित्सा, और सी.पी.आर. जैसे महत्वपूर्ण जीवनरक्षक कौशलों का व्यावहारिक अभ्यास किया। प्रशिक्षक टीम ने हर स्वयंसेवक को ध्यानपूर्वक मार्गदर्शन दिया ताकि वे आपदा के समय न सिर्फ़ तैयार हों, बल्कि आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकें।

मुज़फ्फरपुर के 105 युवाओं ने 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया, SDRF प्रशिक्षण से हुए “Yuva Apda Mitra” तैयार
मुज़फ्फरपुर के 105 युवाओं ने 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया, SDRF प्रशिक्षण से हुए “Yuva Apda Mitra” तैयार

कार्यक्रम में बेहतर शिक्षण और मार्गदर्शन हेतु मुज़फ्फरपुर से ही सुधांशु रंजन एक प्रशिक्षक ने भी स्वयंसेवकों की सहायता की, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और उन्नयन सुनिश्चित हुआ। कार्यक्रम में समन्वयक सह प्रशिक्षक के रूप में अंकित कुमार सभी स्वयंसेवकों की मूलभूत आवश्यकताओं का ध्यान रख रहे ।

एसडीआरएफ के वरिष्ठ प्रशिक्षकों ने बताया कि यह प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन, बचाव तकनीक, प्राथमिक उपचार और सुरक्षा उपायों पर आधारित है, ताकि युवा आपदा मित्र स्थानीय समुदायों में आपदा के समय तुरंत सहायता पहुंचा सकें।

अगले तीन दिनों में स्वयंसेवकों को और भी उन्नत अभ्यास और वास्तविक परिदृश्यों पर प्रदर्शन करना है, जिसके पश्चात् प्रमाणन समारोह आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *