Bihar News

Crime News चलती ट्रेन से एक करोड़ का सोना चोरी

Advertisements

Patna Bihar : बिहार में चलती ट्रेन से एक करोड़ का सोना चोरी होने का मामला सामने आया है. चलती ट्रेन से राजस्थान के व्यवसायी के एक करोड़ के सोने के जेवरात और दो लाख रुपये कैश गायब हो गए. यह घटना कामाख्या एक्सप्रेस में आरा से पटना के बीच में हुई.


ट्रेन में यात्रा कर रहे व्यवसायी की सोने के साथ ही एक और बैग गायब हो गई जिसमें 2 लाख कैश भी थे।हालांकि जीआरपी को जांच में यह मामला संदिग्ध लग रहा है.


घटना आरा से पटना स्टेशन से बीच हुई है।राजस्थान के नागौर के रहने वाले व्यवसायी मनोज कुमार जैन का कहना है वह कामाख्या एक्सप्रेस से सफर कर रहा थे, और उनके पास दो बैग थे। एक बैग में लगभग दो किलो सोना था, दूसरे बैग में दो लाख रुपये कैश था। दोनों बैग चलती ट्रेन से चोरी हो गए। इस मामले में मनोज जैन ने पटना जंक्शन स्थित जीआरपीएफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

#crime #Bihar #patna

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.