Sports
Advertisements

Muzaffarpur 3 August : National Basketball Championship पॉन्डिचेरी में आयोजित दिनांक 03 अगस्त से 09 अगस्त 2023 तक 48th National Sub-Jr Basketball Championship में मुजफ्फरपुर की सुदिप्ती का चयन बिहार टीम में किया गया।

National Basketball Championship

ज्ञातव्य हो कि दिनांक 16 जुलाई 2023 को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में बिहार सब-जूनियर बालक एवं बालिका टीम के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 15 बालक एवं 15 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों का शिविर दिनांक 18 जुलाई से 30 जुलाई तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगाया गया। जिसमे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 12 बालक एवं 12 बालिका का चयन किया गया। जिसमें मुजफ्फरपुर जिले से सुदिप्ती का चयन हुआ।

National Basketball Championship
National Basketball Championship

सुदिप्ती जिले के स्थानीय जी०डी० मदर इंटरनेशनल स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। पिता – बिपिन बिहारी वायु सेना से सेवानिवृत्त है, वर्तमान में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, सुपौल में कार्यरत है। माता – नीतू देवी गृहणी है।

Advertisements

इस उपलब्धि पर कोच रणप्रताप जयसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस खिलाड़ी में और अच्छा करने की क्षमता है, आशा है की यह निश्चित रूप से बिहार का नाम रौशन करेगी।

इस उपलब्धि पर मुजफ्फरपुर के बास्केटबॉल खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता, संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि, जी०डी० मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार, प्राचार्या नीलम सिंह ने हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#basketball #muzaffarpur #nationalbasketball

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.