Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 August : NCC Cadets -आज 2/32 कंपनी NCC एनसीसी एलएस कॉलेज द्वारा चयन प्रक्रिया आयोजित की गई जिसमें कॉलेज के लगभग दो सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया ,जिनका फिजिकल मेडिकल तथा रिटेन टेस्ट हुआ.

NCC Cadets
NCC Cadets कॉलेज के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत् की

NCC Cadets

कॉलेज के प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत् की. प्राचार्य प्रो राय ने कॉलेज मे एन सी सी कैडेट्स द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न गतिविधियों की तारीफ करते हुए उन्हे आर्मी के अलावा अन्य उच्चतर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी भी करने की सलाह दी. प्रो राय ने एनसीसी कैडेट्स से छात्रों को वर्ग में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान भी किया. कॉलेज के एनओ लेफ्ट डॉ राजीव कुमार ने बताया चयन प्रक्रिया में सफल छात्रों का रिज़ल्ट 32 बिहार बटालियन द्वारा घोषित किया जाएगा.


इस प्रक्रिया में आर्मी के ऑफिसर सूबेदार अर्जुन कुमार, नायब सूबेदार मान बहादुर थापा, हवलदार योगेश गुरुंग, ओम प्रसाद गुरुंग, राजेंद्र थापा, रमेश शाही आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा पूरी चयन प्रक्रिया को नियमतः संपन्न करवाया.

Advertisements

#Muzaffarpur #news #ncc #lscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.