Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 November : मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा ने अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स को हराकर 2nd Gurukul Chess Championship द्वितीय गुरुकुल शतरंज लीग का खिताब अपने नाम किया.

अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी के जीसीए चर्च रोड शाखा में आयोजित द्वितीय गुरुकुल शतरंज लीग प्रतियोगिता का खिताब मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा ने अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स को 2- 1 से हराकर अपने नाम किया। जिसमें मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा के अमृत रौनक एवं सुभम कुमार सिंह ने अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स के सौरव आनंद एवं आकाश कुमार को हराया, तो अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स के पवन सिंह ने मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा के केशव मस्करा को हराया।

तीसरे स्थान पर औराई अचीवर्स, चौथे स्थान पर बालुघाट ब्रेव्स, पांचवें स्थान पर अहियापुर एम्बेसडर्स एवं छठे स्थान पर कच्ची पक्की किंग्स की टीम रही। विजेताओं को गुरुकुल के संस्थापक अभिषेक सोनू, छात्र राजद प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विष्णु यादव एवं गुरुकुल के शाखा संयोजक अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

Advertisements
Gurukul Chess Championship
Gurukul Chess Championship

केयर टेकर अविनाश मोनू ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अमृत रौनक, पवन सिंह, सुभम कुमार सिंह, अर्पित कर्ण, राजीव रंजन, देवेन्द्र कुमार, सौरव आनंद, टोयेश, अभय कुमार रजक एवं आकाश कुमार को बोर्ड प्राइज विनर पुरस्कार से सम्मानित किया।

2nd Gurukul Chess Championship Results
अंतिम परिणाम

  1. मास्टर्स ऑफ मिठनपुरा
  2. अघोरिया बाजार ब्लास्टर्स
  3. औराई अचीवर्स
  4. बालुघाट ब्रेव्स
  5. अहियापुर एम्बेसडर्स
  6. कच्ची पक्की किंग्स
    अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता के उपरांत आगामी बिहार राज्य टीम चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों ने कई टीमों के निर्माण पर चर्चा किया जिसमें मुख्य टीम में मरियम फातिमा, अभिषेक सोनू, सुभम कुमार सिंह, पवन सिंह एवं अमृत रौनक शामिल हैं।
    बिहार राज्य टीम शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रमुख टीम
  7. मरियम फातिमा, रेटिंग: 1740
  8. अभिषेक सोनू, रेटिंग: 1487
  9. सुभम कुमार सिंह, रेटिंग: 1458
  10. पवन सिंह, रेटिंग: 1452
  11. अमृत रौनक, रेटिंग: 1440

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.