Muzaffarpur News

RDS College का औचक निरीक्षण, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी द्वारा

Advertisements

Muzaffarpur 19 January : सुबह 11:00 बजे उच्च शिक्षा निदेशक डॉ रेखा कुमारी RDS College परिसर पहुंचकर निरीक्षण कार्य शुरू कर दी। प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा को साथ लेकर विज्ञान, कॉमर्स और कला संकाय में चल रहे वर्ग का अवलोकन किया। शिक्षकों की उपस्थिति पंजी एवं छात्रों की उपस्थिति पंजी का भी गहनता से जांच किया।

RDS College का औचक निरीक्षण

RDS College का औचक निरीक्षण, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी द्वारा
RDS College का औचक निरीक्षण, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी द्वारा
RDS College का औचक निरीक्षण, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी द्वारा
RDS College का औचक निरीक्षण, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी द्वारा
RDS College

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी द्वारा औचक निरीक्षण

इसके बाद प्रायोगिक कक्षा, लाइब्रेरी, लैब, स्मार्ट क्लास, गार्डन, सेमिनार एवं सभा हॉल, कंप्यूटर लैब और आधारभूत सुविधाओं सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल की। गर्ल्स कॉमन रूम का अवलोकन किया एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं से मिलकर कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी हासिल की। जांचों प्रांत डॉ रेखा कुमारी ने बताया कि कॉलेज की सारी व्यवस्था अच्छी है। परिसर साफ और सुंदर है। शिक्षक एवं छात्र वर्ग में पाए गए।

RDS College

यह कॉलेज सांस्कृतिक और शैक्षिक विरासत को बेहतर बनाए हुए है। शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नए सिलेबस के अनुसार अपने को अपडेट करते हुए छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।

RDS College

शिक्षक एवं छात्र लाइब्रेरी का प्रतिदिन उपयोग करें और किताबों का आदान-प्रदान करें। छात्रों की उपस्थिति हर हाल में 75 प्रतिशत सुनिश्चित होनी चाहिए। जो छात्र ज्यादा अनुपस्थित रहते हैं उनका नाम काटा जाना चाहिए।

RDS College


आरडीएस कॉलेज एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय युवा सप्ताह” के तहत उच्च शिक्षा निदेशक डॉ आर रेखा कुमारी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और पौधे लगाए। कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है।
प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशक ने कॉलेज की व्यवस्था को बेहतर बताया है।

RDS College
RDS College

उनके निर्देशानुसार कॉलेज में छात्रों की उपस्थिति 75% सुनिश्चित कराई जाएगी। दिए गए सुझाव एवं निर्देश पर त्वरित गति से अमल किया जाएगा।

RDS College
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ आर रेखा कुमारी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और पौधे लगाए।


मौके पर डॉ राजीव कुमार, डॉ पयोली, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी, श्री पंकज भूषण,रामनाथ सिंह समेत शिक्षक एवं कर्मचारी गण मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.