www.goltoo.in

Bihar University News डॉ. संजय बने विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर गणित विभाग के अध्यक्ष

February 9, 2024 | by Goltoo

Bihar University News

Muzaffarpur 9 February : Bihar University News कुलाधिपति के निर्गत आदेश पत्र 23.1. 24 के अनुसार विश्वविद्यालय ने आरडीएस कॉलेज के गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार को विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर गणित विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। कुलसचिव डॉ. संजय कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी।

Bihar University News


पदभार ग्रहण करते ही डॉ. संजय कुमार ने कहा कि छात्र हित में नियमित वर्ग का संचालन होगा। शोध कार्य को बढ़ावा दिया जाएगा। सेमिनार और संगोष्ठी का आयोजन समय-समय पर किया जाएगा। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि डॉ संजय के आने से गणित विभाग एकेडमिक ऊंचाई को प्राप्त करेगा। पठन-पाठन की व्यवस्था को सामूहिक प्रयास से अच्छा बनाया जाएगा। डॉ संजय को विभाग का पूरा सहयोग मिलेगा।

Bihar University News
Bihar University News डॉ. संजय बने विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर गणित विभाग के अध्यक्ष


इस अवसर पर पेंशनर समाज के प्रो.के.के. सिंह, डॉ के के झा, सीसीडीसी डॉ अमिता शर्मा, डॉ ओपी रमण , डॉ विजय कुमार, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ मधुरेंद्र, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ एस के शुक्ला, डॉ आर एन ओझा, डॉ ललित किशोर, डॉ उमेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ दिनेश तिवारी, डॉ मोहाली, डॉ नवीन कुमार, डॉ हरिशंकर भारती, डॉ राजेश कुमार, डॉ पंकज कुमार, डॉ सुजाता सिंहा, अभय रंजन एवं अभय शंकर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

RELATED POSTS

View all

view all