www.goltoo.in

Deshratna Dr. Rajendra Prasad की पुण्य तिथि पर व्याख्यान लंगट सिंह कॉलेज में

February 28, 2024 | by Goltoo

vc1

Muzaffarp[ur 28 February : देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद Dr. Rajendra Prasad की पुण्य तिथि पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वयन की चुनौतिया एवं समाधान विषय पर आयोजित व्याख्यान की अध्यक्षता बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने को.

Dr. Rajendra Prasad  की पुण्य तिथि
कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय

Dr. Rajendra Prasad अध्यक्षीय संबोधन कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय

अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय ने देशरत्न Dr. Rajendra Prasad को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यहां पढ़ने वाले छात्र बेहद भाग्यशाली है जिनको ऐसे कॉलेज में पढ़ने का मौका मिला है जिसकी इतनी भव्य ऐतिहासिक विरासत है. छात्रों को नियमित रूप से वर्ग में उपस्थित रहने को अपील करते हुए कहा कि क्लास रूम शिक्षण का का कोई विकल्प नहीं है. इंटरनेट और अन्य संचार माध्यमों से सूचना प्राप्त की जा सकती है उनसे ज्ञान नही मिल सकता.

Dr. Rajendra Prasad  की पुण्य तिथि
Desh Ratna Dr. Rajendra Prasad की पुण्य तिथि पर व्याख्यान लंगट सिंह कॉलेज में

उन्होंने कहा की विश्वविद्यालय और राजभवन एनईपी 2020 के समग्र रूप से क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है. एनईपी 2020 भारतीय ज्ञान और विचार परंपरा के आलोक में तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में छात्रों को उनकी मातृभाषा में शिक्षा मुहैया कराने पर ध्यान केंद्रित किया गया है जिससे अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म हुई है. उन्होंने कहा की हमारी ज्ञान परंपरा अत्यंत वैभवपूर्ण और गरिमामयी रही है तथा नालंदा विश्वविद्यालय में पूरे विश्व से छात्र पढ़ने आते थे. उन्होंने छात्रों से अपील की आप ईमानदारी से प्रयास कीजिए विश्वविद्यालय प्रशासन लंगट सिंह कॉलेज और बिहार विश्वविद्यालय की पुरानी गरिमा वापस लाने के लिए पूरा जोर लगा देगा.


प्राचार्य ओमप्रकाश राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कुलपति प्रो डीसी राय के पदभार ग्रहण करने के एक ही महीने में ही सकारात्मक बदलाव महसूस होने लगा है. छात्रों, शिक्षको, कर्मचारियों और अभिभावकों का भरोसा विश्वविद्यालय प्रशासन पर बढ़ा है. उन्होंने कहा कि कुलपति के विराट अकादमिक अनुभव, प्रशासकीय कौशल और सकारात्मक बदलाव की दृढ़ इच्छा शक्ति से विश्वविद्यालय निश्चित ही अपनी पुरानी शैक्षणिक गरिमा हासिल करने में सफल होगा. सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो राय ने निकट भविष्य में सेवानिवृत हो रहे प्राध्यापक प्रो विजय कुमार, प्रो ओपी रमण तथा प्रो पीयूष वर्मा को सम्मानित भी किया.

Dr. Rajendra Prasad  की पुण्य तिथि
Dr. Rajendra Prasad की पुण्य तिथि


इससे पहले कुलपति के आगमन पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. कुलपति ने प्राचार्य प्रो राय के साथ देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद और परिसर में लगे अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया.

Dr. Rajendra Prasad

कुलपति प्रो डीसी राय ने कॉलेज को सभी विभागों और संकायों का निरीक्षण किया तथा सैद्धांतिक और प्रैक्टिकल वर्गो के संचालन की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुणात्मक शिक्षण सुनिश्चित करने के लिए जरूरी सुझाव और मार्गदर्शन भी दिया.

कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएसी समन्वयक प्रो राजीव कुमार ने किया. विषय प्रवेश रसायन विभागाध्यक्ष प्रो शैलेंद्र सिन्हा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष प्रो एसआर चतुर्वेदी ने किया. डॉ अर्धेंदु ने देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. मौके पर प्रो टीके डे, प्रो जयकांत सिंह, प्रो सुनील मिश्रा, डॉ ऋतुराज कुमार, ले. डॉ राजीव कुमार, डॉ रीमा कुमारी, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ कुमार बलवंत, डॉ इम्तियाज सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all