www.goltoo.in

Lal Bhai Memorial Football मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी और इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड के बीच बराबरी

July 4, 2024 | by Goltoo

football-2

Muzaffarpur 4 July : आज दिनांक 04 07 24 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबॉल मैदान में प्रथम मुहम्मद शोएब उर्फ Lal Bhai Memorial Football जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी और इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड फुटबॉल टीम के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों के बीच मुकाबला एक एक गोल से बराबरी पर रहा।

Lal Bhai Memorial Football मुजफ्फरपुर

पहली बार जिला में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने और जूनियर खिलाड़ियों में प्रतिभा बढ़ाने के लिए जूनियर ब्वॉयज फुटबॉल लीग टूर्नामेंट ,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू किया गया है। आज का मैच मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी और इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड फुटबॉल के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अश्विनी खत्री, कार्यकारी सचिव श्री सुनील कुमार, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ,कोषाध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ गुड्डू ,मुहम्मद नाजिर,नजमुल होदा एवम अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।

Lal Bhai Memorial Football मुजफ्फरपुर
Lal Bhai Memorial Football मुजफ्फरपुर


दोनो टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया लेकिन पूर्वार्ध में दोनो टीम गोल करने में असफल रहे और स्कोर शून्य शून्य रहा
मध्यांतर के बाद पुनः दोनो टीम एक दुसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया और दूसरे हाफ के 25 वें मिनट में इलेक्ट्रॉनिक वर्ल्ड फुटबॉल क्लब के अनीस ने गोल कर अपनी टीम को एक शून्य से बढ़त दिला दिया लेकिन मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के द्वारा पलट बार करते हुए उसके खिलाड़ी सक्षम ने दूसरे हाफ के 32 वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल के कर स्कोर एक एक गोल से बराबरी कर दिया गया।


खेल के अंत में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी और इलेक्ट्रॉनिक्स वर्ल्ड फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला एक एक गोल से बराबरी पर समाप्त हुआ। खेल का सफल संचालन निर्णायक के रूप में श्री सुधीर कुमार सिंह, ब्रिजेंद्र चौधरी,मुहम्मद सलाउद्दीन,एवम राकेश पासवान के द्वारा किया गया।


टूर्नामेंट संयोजक मुहम्मद सलाउद्दीन ने बताया की दिनांक 05 07 24 को जागृति फुटबॉल क्लब और पुलिस न्यूज फुटबॉल अकादमी के बीच खेला जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all