Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 September : RDS College के भौतिकी, बॉटनी, जूलॉजी, कॉमर्स, भूगोल और हिंदी विभाग में धूमधाम से शिक्षक दिवस Teachers Day मनाया गया। छात्रों ने केक काटे और शिक्षक दिवस पर अपने विचार रखे।

RDS College के विभिन्न विभागों में Teachers Day

छात्रों ने कहा कि शिक्षक की हमारे जीवन में अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर कर उसे ज्ञान के प्रकाश से भरते हैं। शिक्षक हमें सिर्फ पढ़ाते नहीं है, बल्कि वे हमारे भविष्य का निर्माण करते हैं। वे हमें जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।

Teachers Day
Teachers Day
RDS College के विभिन्न विभागों में Teachers Day हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि हमें भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। एक शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि वह जीवन मूल्यों ,चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास का पाठ भी पढ़ाता है।

Advertisements
RDS College के विभिन्न विभागों में Teachers Day हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
RDS College के विभिन्न विभागों में Teachers Day हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
RDS College के विभिन्न विभागों में Teachers Day हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
RDS College के विभिन्न विभागों में Teachers Day हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

इस अवसर पर प्रो रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ नीलिमा झा, डॉ जयदीप घोष, डॉ एम हुसैन, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ नीरज कुमार मिश्रा, डॉ आशीष कुमारी कांता, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ नेयाज अहमद, डॉ कृतिका वर्मा, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ अविनाश कुमार, डॉ आरती मित्रा, डॉ दीपक कुमार, डॉ प्रवाल चटर्जी, डॉ पूनम कुमारी, डॉ शैलेश कुमार, श्रीमती डेजी कुमारी आदि ने छात्रों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.