Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 14 September : Hindi Diwas हिंदी दिवस के अवसर पर माय भारत मुजफ्फरपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में नीतीश्वर महाविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी नन्नू लाल यूथ क्लब के द्वारा सेमिनार व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

Hindi Diwas सेमिनार व भाषण प्रतियोगिता

Hindi Diwas

आयोजन में मुख्य अतिथि नीतीश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार, बिहार विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता,एल एन टी महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष सह परीक्षा नियंत्रक डॉ चितरंजन कुमार, बिहार विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान के प्रोफेसर डॉ विकास कुमार शामिल हुए । कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ । सभी प्रवक्ताओं ने हिंदी दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए । डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि हिंदी आज के समय में हमें एकता से जोड़कर रखती है । हिंदी विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदी के प्रयोग के बिना विदेशी कंपनियों का भी काम नहीं चलता ।

Hindi Diwas


डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि गांधी जी ने कहा था कि हिंदी न केवल देश की भाषा है बल्कि आत्मा है । यह भाषा अलग अलग विषयों को भी पढ़ने व समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ।उन्होंने हिंदी के लेखक, प्राध्यापक का भी जिक्र किया जिनकी लेखनी राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का डंका बजा रही ।

Advertisements

डॉ चितरंजन कुमार ने बताया कि हमें हिंदी भाषा का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए । उन्होंने गद्य पढ़ने के लिए भी सभी को प्रोत्साहित किया ।
डॉ विकास कुमार ने बताया कि आज के समय में अंग्रेजी बोलने वाले को महत्ता दी जाती है, जबकि हिंदी बोलने वाले को नीच नजर से देखा जाता है, जो कि बिल्कुल गलत है । भाषा अपने विचार प्रस्तुत करने का एक माध्यम है और हिंदी बोलने में हमें बिल्कुल भी हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए ।

भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ चित्तरंजन कुमार, डॉ विकास कुमार रहे । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संजना, द्वितीय स्थान मो अरशक, तृतीय स्थान पर उदय आए।
कार्यक्रम का संचालन क्लब के संस्थापक चंदन कुमार के नेतृत्व में हुआ । मंच संचालन क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रिंस कुमार व धन्यवाद ज्ञापन सचिव कृष्णा कुमार ने किया ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.