Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 January : LS College में जूलॉजी विभाग में कार्यरत कर्मचारी श्री रमेश राम के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई।

LS College में शोक सभा

प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि श्री रमेश राम का निधन कॉलेज परिवार के लिए एक क्षति है। उन्होंने वर्षों तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कॉलेज की सेवा की।

LS College में कर्मचारी के निधन पर शोक सभा
LS College में कर्मचारी के निधन पर शोक सभा

एक कुशल कर्मचारी होने के साथ-साथ वे एक अत्यंत सरल और नेक इंसान थे। कॉलेज उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने श्री राम के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Advertisements

शोकसभा के अंत में, सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में प्रो. विजय कुमार, प्रो शैलेन्द्र सिन्हा, डॉ एनएन मिश्रा, डॉ रीमा कुमारी, डॉ वेद प्रकाश दुबे,डॉ नवीन कुमार, डॉ पूनम कुमारी, डॉ निवेदिता, डॉ. आनन्द कुमार, सुजीत कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.