Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 January : B.R.A. Bihar University के प्रशासनिक परिसर में रविवार को प्रख्यात शिक्षाविद् और बिहार में शिक्षक आंदोलन के प्रणेता पुरुष प्रो. इन्द्रजीत ईश्वर की 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

B.R.A. Bihar University : प्रो. इन्द्रजीत ईश्वर

इस दौरान विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधान पार्षद प्रो. संजय कुमार सिंह, कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय, वित्तीय सलाहकार प्रवीण कुमार सिंह, कुलानुशासक प्रो. बी.एस. राय तथा कुलसचिव प्रो. समीर कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे।

B.R.A. Bihar University - प्रो. इन्द्रजीत ईश्वर की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
B.R.A. Bihar University – प्रो. इन्द्रजीत ईश्वर की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

कार्यक्रम की अध्यक्षता पेंशनर समाज के अध्यक्ष प्रो. के.के. सिन्हा ने की। सभा में वक्ताओं ने प्रो. इन्द्रजीत ईश्वर के संघर्षशील व्यक्तित्व, कर्मठ नेतृत्व और शिक्षक हितों के लिए उनके आजीवन योगदान को याद किया। इस अवसर पर पारित प्रस्ताव के माध्यम से उन्हें शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया।

Advertisements

वक्ताओं ने ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल–2025’ पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रस्ताव विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता और सार्वजनिक वित्त पोषित शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। प्रो. इन्द्रजीत ईश्वर को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों से एकजुट होकर इस बिल के विरोध का आह्वान किया गया।

सभा में प्रो. मुनेश्वर सिंह, दिनेश्वर शर्मा, प्रो. राम इकबाल पांडेय, प्रो. सुनील कुमार सिंह, प्रो प्रमोद कुमार प्रो. अनिल कुमार ओझा, प्रो. जयकांत सिंह, डॉ राजेश्वर कुमार कर्मचारी संघ के महासचिव गौरव, राघवेन्द्र कुमार सिंह और राम कुमार सहित बड़ी संख्या में सेवारत व सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.