Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 24 January : चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में आयोजित कामता प्रसाद स्मृति Chess Competition का उद्घाटन राजेश कुमार सिन्हा ने किया। तीन चक्रों की समाप्ति के बाद मुजफ्फरपुर के विजेंद्र, खगड़िया के शुभम कुमार और बेगूसराय के अनिकेत रंजन संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

कामता प्रसाद स्मृति Chess Competition का शुभारंभ

चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में आयोजित कामता प्रसाद स्मृति शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मंच के सचिव राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर शतरंज प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कामता प्रसाद स्मृति Chess Competition का शुभारंभ
कामता प्रसाद स्मृति Chess Competition का शुभारंभ

आज खेले गए प्रतियोगिता के तीन चक्रों के उपरांत मुजफ्फरपुर के विजेंद्र, खगड़िया के शुभम कुमार और बेगूसराय के अनिकेत रंजन संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। प्रथम बोर्ड पर विजेंद्र ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आदर्श राज को हराया। विजेंद्र ने रेटी ओपनिंग खेलते हुए सातवीं चाल में नाइट फोर्क लगाकर Ra8 को काट लिया, जिसके बाद आदर्श राज ने नौवीं चाल में ही हार स्वीकार कर ली।

Advertisements

अन्य मुकाबलों में दूसरे बोर्ड पर अनिकेत रंजन ने कृष्ण मोहन को पराजित किया, जबकि तीसरे बोर्ड पर शुभम कुमार ने संभव पर जीत दर्ज की। चौथे बोर्ड पर सौरव आनंद और उत्तम कुमार के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। पाँचवें बोर्ड पर दिवाकर नंदन ने शुभाष चंद्र सिन्हा को हराकर महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर उभय रंजन, कृष्ण कुमार सिन्हा, मनीष कुमार एवं राजीव कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आगामी चक्रों में और भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.