www.goltoo.in

World Philosophy Day : विश्व दर्शन दिवस पर लोहिया कॉलेज में संगोष्ठी, “बहु-आयामी सन्दर्भ में दर्शनशास्त्र की पुनर्स्थापना” पर हुई चर्चा

March 17, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-03-17T201302.43712 (1)

Muzaffarpur 17 March : भारतीय दार्शनिक अनुसन्धान परिषद के सहयोग से डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में World Philosophy Day (विश्व दर्शन दिवस) पर संगोष्ठी आयोजित हुई। विशेषज्ञों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, वैश्विक नैतिक संकट और भारतीय दर्शन की प्रासंगिकता पर विचार रखे।

World Philosophy Day विश्व दर्शन दिवस पर लोहिया कॉलेज में संगोष्ठी

भारतीय दार्शनिक अनुसन्धान परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार , नई दिल्ली द्वारा वित्तपोषित और दर्शनशास्त्र विभाग, डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय, मुज़फ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में World Philosophy Day (विश्व दर्शन दिवस) के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के सभागार कक्ष में “ बहु-आयामी सन्दर्भ में दर्शनशास्त्र की पुनर्स्थापना” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ किया गया ।

World Philosophy Day विश्व दर्शन दिवस पर लोहिया कॉलेज में संगोष्ठी
World Philosophy Day विश्व दर्शन दिवस पर लोहिया कॉलेज में संगोष्ठी
World Philosophy Day विश्व दर्शन दिवस पर लोहिया कॉलेज में संगोष्ठी
World Philosophy Day विश्व दर्शन दिवस पर लोहिया कॉलेज में संगोष्ठी

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई । वक्ता के रूप में प्रोफेसर निखिल रंजन प्रकाश, अध्यक्ष-विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग, मुज़फ्फरपुर, प्रोफेसर श्यामल किशोर, प्राचार्य-रामेश्वर महाविद्यालय, डॉ. विजय कुमार, अध्यक्ष- दर्शनशास्त्र, लंगट सिंह महाविद्यालय और डॉ. कीर्ति चौधरी, अध्यक्ष-दर्शनशास्त्र, पटना विमेंस कॉलेज, पटना ने विषयवस्तु पर अपने विद्वतपूर्ण विचार रखें ।

World Philosophy Day विश्व दर्शन दिवस पर लोहिया कॉलेज में संगोष्ठी
World Philosophy Day विश्व दर्शन दिवस पर लोहिया कॉलेज में संगोष्ठी

वक्ताओं ने दर्शनशास्त्र की बहुआयामी बारीकियों को समझाते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, वैश्विक नैतिक संकट, वर्तमान सामरिक परिदृश्य और अंतर-धार्मिक असहिष्णुता पर चर्चा की । दर्शन की आवश्यकता और उसकी प्रासंगिकता पर विचार कर औपनिवेशिक और यूरोपिकरण की छद्म-मानसिकता से उबरने और भारतीय सांस्कृतिक-आत्म को प्रतिष्ठित करने पर बल दिया ।

World Philosophy Day विश्व दर्शन दिवस पर लोहिया कॉलेज में संगोष्ठी
World Philosophy Day विश्व दर्शन दिवस पर लोहिया कॉलेज में संगोष्ठी

विद्वत अथिति वक्ताओं का स्वागत और विषय प्रवेश आयोजन सचिव डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा ने किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार ने सभी आगंतुकों का अभिवादन कर कार्यक्रम को सफल और लाभकारी बताया । प्रोफेसर हरिश्चंद्र प्रसाद यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

World Philosophy Day विश्व दर्शन दिवस पर लोहिया कॉलेज में संगोष्ठी
World Philosophy Day विश्व दर्शन दिवस पर लोहिया कॉलेज में संगोष्ठी

कार्यक्रम का सफल समापन राष्ट्रगान के उपरांत किया गया ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग से डॉ. पयोली, डॉ. हिमांशु शेखर सिंह, रामेश्वर महाविद्यालय से प्रोफेसर रजनी रंजन, नीतीश्वर महाविद्यालय से डॉ. पूजा गुप्ता, एम.डी .डी .एम.महाविद्यालय से डॉ. सुरबाला वर्मा, डॉ. नेहा कुमारी के साथ लोहिया महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण और दर्शनशास्त्र के विद्यार्थी उपस्थित रहें । छात्र- छात्राओं ने धैर्यपूर्वक व्याख्यान का लाभ लिया ।

RELATED POSTS

View all

view all