Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 14 April : एस. के. जे. लॉ कॉलेज, मुजफ्फरपुर में NSS इकाई द्वारा Dr. Ambedkar Jayanti श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी समेत शिक्षकों ने संगोष्ठी में बाबा साहेब के संविधान, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के विचारों पर प्रकाश डाला।

एस. के. जे. लॉ कॉलेज मुजफ्फरपुर में Dr. Ambedkar Jayanti

एस. के. जे. लॉ कॉलेज मुजफ्फरपुर में दिनांक 14-04-2026 को 10 बजे दिन में महाविद्यालय के एन. एस. एस. इकाई के द्वारा महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में संविधान निर्माता व भारत रत्न “डॉ. भीमराव अम्बेडकर “का जयंती समारोह मनाया गया l
इस समारोह का आरम्भ बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ l

एस. के. जे. लॉ कॉलेज मुजफ्फरपुर में Dr. Ambedkar Jayanti
एस. के. जे. लॉ कॉलेज मुजफ्फरपुर में Dr. Ambedkar Jayanti

पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने वालो में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी, प्रो. बी. एम. आज़ाद, प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार, महाविद्यालय एन. एस. एस. इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. आशुतोष कुमार, डॉ. रविरंजन राय, प्रो. बी. एम. दीक्षित, प्रो. दीक्षा शशि, प्रो. सुमन कुमारी, श्री उज्जवल कुमार,श्रीमती नीरा कुमारी,श्री विवेक कुमार सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं एन. एस. एस. वालंटियर्स इत्यादि थे l
पुष्पांजलि व माल्यार्पण कार्यक्रम के पश्चात् एक संगोष्ठी सभा का आयोजन हुआ l

Advertisements
एस. के. जे. लॉ कॉलेज मुजफ्फरपुर में Dr. Ambedkar Jayanti
एस. के. जे. लॉ कॉलेज मुजफ्फरपुर में Dr. Ambedkar Jayanti

इस संगोष्ठी सभा को सम्बोधित करते महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर संविधान निर्माता थे, वे महान शिक्षाविद, समाज सुधारक एवं दलित व वंचित वर्ग का मसीहा थे l प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार ने अपने सम्बोधन में उनके जीवनी एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला l


महाविद्यालय के एन. एस. एस. इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब जातिगत भेदभाव के खिलाफ थे और समानता, स्वतंत्रता व बंधुतत्व के मूल्यों को बढ़ावा दिए l अतः उनका जीवन हमें शिक्षा, समानता और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है l

सभा को सम्बोधित करने वालो में प्रो. बी. एम. आज़ाद, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. आशुतोष कुमार, डॉ. रविरंजन राय, श्री उज्जवल कुमार इत्यादि थे l
इस संगोष्ठी सभा में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, एन. एस. एस. वालंटियर्स सहित छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे l
संगोष्ठी सभा का संचालन महाविद्यालय के एन. एस. एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पंकज कुमार ने किया l

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.