Headlines

LS College के छात्रों का ‘फिएस्टा-2026’ में शानदार प्रदर्शन, कई प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार

Advertisements

Muzaffarpur 18 April : LS College के विद्यार्थियों ने एमआईटी मुजफ्फरपुर के ‘फिएस्टा-2026’ में गायन, नृत्य, नाटक और लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने विजेता छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

LS College के छात्रों का ‘फिएस्टा-2026’ में शानदार प्रदर्शन

LS College के विद्यार्थियों ने मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सांस्कृतिक क्लब ‘जुनून’ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘फिएस्टा 2026’ में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कॉलेज का मान बढ़ाया है। 7 से 9 अप्रैल तक चले इस आयोजन में कॉलेज के 14 विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, नाटक और लेखन जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी धाक जमाई।

इस शानदार उपलब्धि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने अपने कार्यालय में विजेता छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया और उनकी हौसला अफजाई की।प्रतियोगिता के परिणामों में बाबू देवेंद्र ने एकल गायन में, मिहिर मनीष भारती (अंग्रेजी) ने एकल नृत्य में, मोहम्मद अर्शक़ ने कहानी वाचन में और संजना कुमारी ने टेक्निकल राइटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

LS College के छात्रों का ‘फिएस्टा-2026’ में शानदार प्रदर्शन
LS College के छात्रों का ‘फिएस्टा-2026’ में शानदार प्रदर्शन

वहीं, नुक्कड़ नाटक में महाविद्यालय की 12 सदस्यीय टीम ‘एकम’ उपविजेता रही, जिसमें संजना, केसर, स्मृति, अमन, ऋषिकेश, दिव्यांशु, मिधत, पलक, रजनीश, अर्शक़, नाहिदा और प्रकृति ने प्रभावी प्रदर्शन किया। इसके अलावा रजनीश कुमार ने मिमिक्री व रैप बैटल में, मिहिर मनीष ने मोनोएक्ट में, संजना ने एक्सटेम्पोर में और नाहिदा परवीन ने फोटोग्राफी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहम्मद अर्शक़ ने मोनोएक्ट और एक्सटेम्पोर में तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा को दोहराया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे छात्र न केवल अकादमिक क्षेत्र में बल्कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और अटूट जुनून का परिणाम है, जो नए छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने कहा कि टीम ‘एकम’ का अनुशासन और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में छात्रों का जज्बा काबिले तारीफ रहा।

सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. दीपिका कुमारी ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ‘फिएस्टा 2026’ जैसे बड़े मंच पर इतने पुरस्कार जीतना गर्व की बात है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रो. टीके. डे, प्रो. एसआर चतुर्वेदी, प्रो राजीव झा, प्रो जयकांत सिंह, प्रो विजय कुमार,डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ राजीव कुमार, डॉ. नवीन कुमार, डॉ आनंद कुमार सही अन्य ने बधाई दी।