Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 April : 18 अप्रैल 2026 को B.R.A. Bihar University के सीनेट हॉल में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान भारत बौद्धिक परीक्षा 2025 के टॉप छात्रों को सम्मानित किया गया। 1700 प्रतिभागियों में से शीर्ष 10 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व ₹2500 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

Bihar University में भारत बौद्धिक परीक्षा टॉपर्स सम्मानित

18.04.26 को B.R.A. Bihar University के सीनेट हॉल में “भारतीय ज्ञान परंपरा के बहुविषयक चरित्र” पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर भारत बौद्धिक परीक्षा 2025 में उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। भारत बौद्धिक परीक्षा बिहार झारखंड के संयोजक डॉ रमन त्रिवेदी ने संपन्न हुई परीक्षा का प्रारूप रखा, कहा कि भारत बौद्धिक परीक्षा ने पूरे देश भर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अंदर भारतीय सभ्यता और संस्कृति के प्रति रूझान पैदा किया।

B.R.A. Bihar University में राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान भारत बौद्धिक परीक्षा टॉपर्स सम्मानित, 1700 छात्रों ने लिया था हिस्सा
B.R.A. Bihar University में राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान भारत बौद्धिक परीक्षा टॉपर्स सम्मानित, 1700 छात्रों ने लिया था हिस्सा

सचिव डॉ ललित किशोर ने कहा कि भारत बौद्धिक परीक्षा में भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ये छात्र हमारे संस्थान के गौरव हैं। भारत बौद्धिक परीक्षा के संयोजक सह विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ अमर बहादुर शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय में कुल 1700 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया जिसमें से उच्च स्थान प्राप्त करने वाले दस विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और 2500 रूपये की नगद राशि से सम्मानित किया गया ।

Advertisements

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सदातपुर, मुजफ्फरपुर के प्रशिक्षु शुभम ने द्वितीय स्थान ,अभिषेक कुमार आठवां स्थान और ऋषिकेश ने दसवां स्थान प्राप्त किया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री के. एन.रघुनंदन, विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री ख्याली राम, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय ने सफल प्रशिक्षुओं को संयुक्त रूप से सम्मानित किया और नगद राशि देखकर उत्साह वर्धन किया।

संगोष्ठी के संयोजक व विश्वविद्यालय मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने सभी प्रशिक्षुओं के उज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार पाल ने भी सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया और प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दी। संगोष्ठी में श्री सरोज कुमार,श्री हितेंद्र कुमार,श्री संजय कुमार गुप्त, श्री रामजी यादव, एवं डॉ सौरभ कुमार उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.