GoltooNews

RDS College में IQAC की अहम बैठक, शैक्षणिक व प्रशासनिक गुणवत्ता सुदृढ़ करने पर जोर

April 21, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-04-21T191113.712

Muzaffarpur 21 April : RDS College, मुजफ्फरपुर में IQAC की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें छात्र संतुष्टि सर्वेक्षण, शिक्षकों के शैक्षणिक अभिलेखों के अद्यतन, CV तैयार करने और समिति के पुनर्गठन जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में गुणवत्ता उन्नयन हेतु सामूहिक प्रयास और सक्रिय सहभागिता पर विशेष बल दिया गया।

RDS College में IQAC की अहम बैठक

RDS College, मुजफ्फरपुर के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:00 बजे IQAC कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन IQAC समन्वयक डॉ. रजनी कांत पांडेय द्वारा किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया:

छात्र संतुष्टि सर्वेक्षण (Student Satisfaction Survey) तैयार करने पर चर्चा की गई, जिससे छात्रों की शैक्षणिक अनुभवों एवं सुविधाओं के प्रति प्रतिक्रिया प्राप्त की जा सके।

RDS College में IQAC की अहम बैठक
RDS College में IQAC की अहम बैठक

शिक्षकों के व्यक्तिगत विवरण, प्रकाशनों एवं अन्य शैक्षणिक उपलब्धियों के संकलन एवं अद्यतन करने का निर्णय लिया गया।

सभी संकाय सदस्यों के अद्यतन जीवन-वृत्त (CV) तैयार करने पर बल दिया गया।

IQAC समिति के पुनर्गठन (Reform) पर विचार किया गया, ताकि कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाया जा सके।

अन्य विविध विषयों पर भी सदस्यों द्वारा सुझाव प्रस्तुत किए गए।

बैठक में गुणवत्ता उन्नयन हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया तथा सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की गई।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नीरज मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

यह बैठक महाविद्यालय में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all