Muzaffarpur 22 April : मुजफ्फरपुर स्थित Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay, सदातपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल और कार्यक्रम पदाधिकारी रामजी यादव ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त जीवन के लिए वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया।
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay : Earth Day
आज दिनांक 22 April को 03 बजे दिन -बुद्धवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay सदातपुर मुजफ्फरपुर के एन. एस. एस. इकाई के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ l

इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल एवं एन. एस. एस. कार्यक्रम पदाधिकारी रामजी यादव एवं एन. एस. एस. वालंटियर्स द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में फलदार, छायेदार,और औषधिय पौधों को लगाया गया.

MDDM College में पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता व वृक्षारोपण का आयोजन https://t.co/ghcSsmtyY6 #Muzaffarpur #earthday @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/UwkYFyIN14
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 22, 2026
जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य नेअपने सम्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बचाना और पृथ्वी प्रदुषण मुक्त करना है.
महाविद्यालय के एन. एस. एस. कार्यक्रम पदाधिकारी रामजी यादव ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस पर हम सब को संकल्प लेना चाहिए कि वृक्षारोपण कर प्रदुषण मुक्त एवं सुरक्षित जीवन प्रदान करने के लिए, पर्यावरण संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएलएड विभाग अध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र डॉअनामिका रानी, डॉ सौरभ कुमार , सरोज कुमार,हितेंद्र कुमार ,संजय कुमार गुप्त , मनोज कुमार, प्रबाल बेरा पुस्तकालय अध्यक्षा प्रतिमा
एवं महाविद्यालय के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के द्वारा किया गया

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.