GoltooNews

RDS College में शंकराचार्य जयंती पर “आचार्य शंकर एवं भारतीय दर्शन” विषयक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित

April 24, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-04-24T184640.54112 (1)

Muzaffarpur 24 April : मुजफ्फरपुर के RDS College में शंकराचार्य जयंती पर “आचार्य शंकर एवं भारतीय दर्शन” विषय पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

RDS College में शंकराचार्य जयंती

रामदयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 24.04.2026 को भगवत्पाद शंकराचार्य की जयंती(वैशाख शुक्ल पंचमी) के अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज़ का विषय — “आचार्य शंकर एवं भारतीय दर्शन” था।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा भारतीय दर्शन से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी ज्ञान-सम्पन्नता का उत्कृष्ट परिचय दिया।यह प्रतियोगिता आनलाइन माध्यम से आयोजित की गई थी। कुल पच्चीस प्रश्न पूछे गए थें एवं प्रत्येक प्रश्न पर दो अंक थें। कुल पचास नंबर की यह क्विज़ प्रतियोगिता थी। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र एवं प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे।

RDS College

इस अवसर पर माननीय प्रधानाचार्य प्रो० (डा०) शशि भूषण कुमार ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में आचार्य शंकर के अद्वैत दर्शन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण एवं भारतीय ज्ञान परंपरा में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपनी परंपरा से जुड़ने तथा उसे आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

RDS College  में शंकराचार्य जयंती
RDS College में शंकराचार्य जयंती
RDS College  में शंकराचार्य जयंती
RDS College में शंकराचार्य जयंती

आईक्यूएसी के समन्वयक एवं राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. रजनीकांत पाण्डेय ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में चिंतनशीलता एवं तार्किक दृष्टि का विकास करते हैं, जो उच्च शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. नीलिमा झा ने अपने वक्तव्य में भारतीय दर्शन की वैश्विक प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आचार्य शंकर के विचार आज भी आधुनिक जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं।

RDS College में शंकराचार्य जयंती
RDS College में शंकराचार्य जयंती


हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. रमेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय दर्शन हमारी सांस्कृतिक पहचान का मूल आधार है और इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा पाठक द्वारा किया गया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

धन्यवाद ज्ञापन देते हुए दर्शन शास्त्र विभाग की डॉ स्नेहलता ने कहा कि सभी प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम को सफल बनाया और भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. रिजवी, डॉ. सौरभ, डॉ अमृता , डॉ विकास, डॉ पंकज , डॉ ललित किशोर, डॉ मनोज , डॉ. भगवान, डॉ अजमत,सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

View all

view all